For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दूसरे टेस्ट में शतक लगाने के बाद मयंक अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान

India vs South Africa: Mayank Agarwal Shares secret behind his Test century | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट खोकर 273 रन बना लिए हैं। ओपनर मयंक अग्रवाल ने एक बार फिर खुद को सही साबित करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 16 चाैकों व 2 छक्कों की मदद से 108 रन बना दिए। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक रहा। इससे पहले उन्होंने पहले टेस्ट में 215 रनों की पारी खेली थी। अग्रवाल ने पुणे में चल रहे इस मैच के पहले दिन की समाप्ति के बाद बयान देते हुए कहा कि उन्हें लगातार दूसरा शतक जड़ने पर बेहद खुशी हुई है।

28 साल के मयंक ने कहा, ''मैं लगातार दो शतक लगा सका, इससे बेहद खुश हूं। बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। टीम अच्छी स्थिति में है, टॉस जीतना, फिर पहले बल्लेबाजी करना और फिर एक कम बल्लेबाज के साथ उतरना, ये अच्छा है कि हमने रन बनाए हैं। कुछ समय ऐसे थे जब रन आसानी से नहीं आ रहे थे।'' उन्होंने अफ्रीकी गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ ओवर काफी अच्छी गेंदबाजी की। कुछ ओवर ऐसे निकले जिसमें हमें रन नहीं बनाने दिया गया।'

मयंक ने अपनी बल्लेबाजी का राज खोलते हुए कहा, ''मैं काफी दौड़ता हूं, मेडिटेशन करता हूं और अपने खेल पर लगातार काम करता हूं। कुछ चीजें मैं कर सकता हूं कुछ नहीं कर सकता हूं ये सब कुछ मानसिक अनुशासन की बात है। विकेट में कुछ नमी थी, कगीसो रबाडा और वर्नन फिलैंडर ने टाइट लाइन के साथ गेंदबाजी की। हमें पता था कि हम बीट होंगे, हमें संभलकर खेलना था, स्ट्रेट लाइन्स पर खेलने का हमारा ध्यान था, साथ ही खराब गेंद का इंतजार भी कर रहे थे।'' मयंक ने कहा कि 450-500 का स्कोर अफ्रीकी टीम पर दबाव बनाने के लिए अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि फिर हमे बल्लेबाजी करने का दूसरा माैका मिलेगा, इसका भी पता नहीं।

Story first published: Thursday, October 10, 2019, 19:32 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+