For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मयंक अग्रवाल ने बताया, हेयर कटिंग के दौरान कैसे पूरा हुआ उनका सबसे बड़ा सपना

नई दिल्ली: मयंक अग्रवाल के लिए विश्व कप 2019 में डेब्यू करना सपनों सरीखा रहा है। उन्होंने इस बात की कल्पना तक नहीं की थी कि उनको ऐसे अचानक सीधे विश्व कप में खेलने का मौका मिल जाएगा। मयंक ने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदापर्ण किया था। उस सीरीज में बतौर ओपनर उनकी भूमिका शानदार रही थी। उन्होंने तब 65 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए थे।

इसके बावजूद उनको वनडे क्रिकेट के लिए कभी भी नहीं चुना गया था। ऐसे में जब सीधा विश्व कप के लिए उनके पास कॉल आया तो यह उनके लिए आश्चर्य से कम नहीं था। मयंक इस समय इंग्लैंड में टीम इंडिया के विश्व कप अभियान का हिस्सा बन चुके हैं। मयंक बताते हैं कि जब उनको विश्व कप का हिस्सा बनने का समाचार मिला तब वह दरअसल हेयर कटिंग करवा रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा होना बहुत महान अहसास है।

मयंक ने आगे कहा, 'मैंने आईपीएल के बाद भी हफ्ते में पांच दिन अभ्यास करना जारी रखा। हम ऑफ सीजन का इस्तेमाल हार्ड ट्रेनिंग और अपनी कमियों को सुधारने के लिए कर सकते हैं।' मयंक बताते हैं कि इस दौरान उन्होंने काफी स्ट्रैंथ ट्रेनिंग की। उन्होंने आगे बताया, 'क्योंकि मैं वेस्टइंडीज में भारत ए दौरे के लिए तैयारी कर रहा था तो मैंने पावर ट्रेनिंग भी करनी शुरू कर दी थी और उसमें बाद में काफी दौड़ना भी शामिल हो गया था। ये अच्छा है कि मुझे अपनी स्ट्रैंथ पर काम करने के लिए कुछ समय मिला।'

आपको बता दें कि मयंक का चयन चोटिल विजय शंकर के स्थान पर हुआ था। शंकर को पैर के अंगूठे में चोट के कारण बीच में ही विश्व कप छोड़ना पड़ा था।

Story first published: Saturday, July 6, 2019, 17:08 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+