Syed Mushtaq Ali Trophy: मयंक अग्रवाल की धमाकेदार पारी की बदाैलत कर्नाटक बना चैंपियन


नई दिल्ली। कर्नाटक ने महाराष्ट्र को वीरवार हुए होल्कर स्डेडियम में 8 विकेट से हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्राॅफी पर कब्जा किया। कनार्टक की तरफ से मयंक ने 57 गेंदों में नाबाद 85 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चाैके और तीन छक्के शामिल रहे। उनकी इस तूफानी पारी की बदाैलत कर्नाटक ने महाराष्ट्र को खिताबी मुकाबले में आसानी से मात दी। मयंक को उनकी इस पारी की बदाैलत 'मैन आफ द मैच' अवाॅर्ड से नवाजा गया।

महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे। महाराष्ट्र ने अपने तीन विकेट महज 55 रनों पर ही खो दिए। इसके बाद नौशाद शेख ने 41 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 69 रनों की पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसमें अंकित बवाने (29) ने उनका अच्छा साथ दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। कप्तान राहुल त्रिपाठी ने 30 रन बनाए। कर्नाटक की तरफ से केसी करियप्पा और जेसी सुचित ने भी एक एक विकेट लिया।

जवाब में उतरी कर्नाटक की शुरूआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ही ओवर में शरथ बी.आर.(2) के रूप में पहला झटका लगा, लेकिन तीसरे नंबर पर आए मयंक ने ओपनर रोहन कदम के साथ मिलकर टीम को जीत की ओर खींचा। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई। रोहन ने 39 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चाैके और तीन छक्के शामिल रहे। वहीं करूण नायर 8 रन बनाकर नाबाद रहे। कर्नाटक ने 9 गेंदे शेष रहते मैच जीत लिया।

Read more about: mayank agarwal t20 champion
Story first published: Friday, March 15, 2019, 15:15 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+