For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली ने कहा ऐसा कि ठोकना पड़ा दोहरा शतक, मयंक अग्रवाल ने किया खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर मयंक अग्रवाल ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है। इस बल्लेबाज ने अपने टेस्ट करियर के आठ मुकाबलों में ही 2 दोहरे शतक ठोक दिए। मयंक ने बांग्लादेश के खिलाफ इंदाैर टेस्ट में 330 गेंदों में 243 रनों की पारी खेली, जिसमें 28 चाैके व 8 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदाैलत ही भारत एक पारी आऐर 130 रनों से बांग्लादेश को हराने में आसानी हासिल कर सका। अपनी इस बड़ी पारी पर मयंक ने मैच के बाद बयान देते हुए बताया कि कोहली के कहने पर वो दोहरा शतक पूरा करने में कामयाब हुए।

दिया ये बयान

दिया ये बयान

अपनी इस पारी पर मयंक ने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि मुस्कान अभी और लंबे समय तक बनी रहेगी। मैं छक्के मारने का अभ्यास करता हूं लेकिन टेस्ट के दौरान नहीं। देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए एक सपना सच है। मुझे जो शुरुआत मिली उसके लिए मैं बहुत खुश हूं। विराट का साथ मिलना किसी के लिए भी बहुत अच्छा है जो आपको इस तरह प्रेरित कर सके। जब मैने 150 रन पूरे किए थे, तो विराट से मुझे सलाह मिली थी कि 200 से कम स्कोर करने से कुछ नहीं होगा (यानी कि दोहरा शतक लगाना है)। हमने बैंगलोर में वापस रोशनी के तहत तीन सत्र खेले। राहुल द्रविड़ ने हमारे लिए यह व्यवस्था की थी। वो एक अच्छा अनुभव था। गुलाबी गेंद टेस्ट मैच खेलने के लिए उत्सुक है।

खूब रन बरसा रहे हैं मयंक

खूब रन बरसा रहे हैं मयंक

मयंक का बल्ला ओपनिंग करते हुए लगातार रनों की आग उगल रहा है। मयंक ने इससे पहले 2 अक्तूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली थी। यह उनका पहला दोहरा शतक था। इसके बाद मयंक ने 10 अक्तूबर को पुणे में हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही एक मुकाबले में 108 रनों की पारी खेली थी। मयंक का ज्यादातर बल्ला किसी टेस्ट की पहली पारी में आग उगलता है। मयंक का यह 8वां टेस्ट मैच है, इस दाैरान उनका पहली पारी का प्रदर्शन 76, 77, 5, 55, 215, 108, 10 और अब बागंलादेश के खिलाफ दोहरे शतक के रूप में रहा। मयंक का यह आठवां मैच है, वह इस बीच 12 पारियों में 3 शतक 2 दोहरे शतक व 3 अर्धशतक समेत 71.50 की एवरेज से 858 रन बना चुके हैं। वहीं 100 चाैके व 21 छक्के भी जमा चुके हैं। मयंक के इस प्रदर्शन ने अन्य भारतीय ओपनर्स के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

दोहरे शतक से किया ये कमाल

दोहरे शतक से किया ये कमाल

बता दें कि मयंक एक दिन में 200 या इससे अधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं। उनसे पहले पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ऐसा काम कर चुके हैं। सहवाग ने तीन बार यह कमाल किया है। इसके अलावा मयंक ने इंदौर टेस्‍ट में छक्‍का लगाकर 200 रन का आंकड़ा पार किया था। अपने करियर में उन्‍होंने दूसरी बार छक्‍का लगाकर दोहरा शतक पूरा किया है। वहीं अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में मयंक से पहले रोहित शर्मा ने सिक्‍स के साथ दोहरा शतक लगाया था।

Story first published: Saturday, November 16, 2019, 19:23 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+