For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली की पारी देख मयंक अग्रवाल हुए हैरान, बोले- 250 रन बनाना कोई मजाक नहीं है

नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली की साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में नाबाद दोहरे शतक की बदाैलत भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पलड़ा भारी कर लिया है। कोहली ने 33 चाैकों व 2 छक्कों की बदाैलत 254 रन बनाए, जो उनके टेस्ट करियर का 7वां दोहरा शतक भी रहा। उनकी इस बल्लेबाजी को देख सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल हैरान हैं। मयंक ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि 250 रन बनाना कोई मजाक नहीं है।

पहले टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले मयंक ने कप्तान की तारीफ में कहा, "250 रन बनाना, कोई मजाक नहीं है और जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहे थे, वह अद्भुत है। उनकी सकारात्मकता और जज्बा शानदार था। रिकार्ड और उनके स्कोर उनसे सीख हासिल करने के लिये काफी हैं।" उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इससे हमारा शिकंजा बन गया है और यह सिर्फ रनों की संख्या की बात नहीं है बल्कि जिस तेजी से रन बने, उसने काफी अंतर पैदा कर दिया है।

भारतीय तेज गेंदबाजों ने दूसरे दिन स्टंप तक पहले ही दक्षिण अफ्रीका के 36 रन पर तीन विकेट झटक लिए थे। कर्नाटक के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि दोहरे शतक ने टीम को अतिरिक्त डेढ़ सत्र दे दिया है जो हमारे लिये काफी अहम होगा। विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के बीच साझेदारी शानदार रही जो लगभग रन प्रति गेंद थी। अगर आप मैच जीतने की कोशिश कर रहे हो तो आपको 20 विकेट चटकाने के लिए समय चाहिए होता है। जडेजा और कोहली के बीच 230 गेंद में 225 रन रनों की मजबूत साझेदारी हुई थी।

बता दें कि भारत ने अपनी पहली पारी 5 विकेट खोकर 601 रनों पर घोषित कर दी थी। रविंद्र जडेजा भले ही शतक लगाने से चूक गए लेकिन उन्होंने तेज पारी खेल सबका दिल जीत लिया है। जडेजा ने 104 गेंदों में 91 रन बनाए जिसके साथ ही कोहली ने पहली पारी घोषित कर दी। इनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 58 तो अजिंक्य रहाणे ने 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। पहली पारी में तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए, जबकि केशव महाराज व सेनुरन मुथुस्वामी को 1-1 विकेट मिला।

Story first published: Saturday, October 12, 2019, 14:01 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+