For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मयंती ने ट्विटर पर सुरेश रैना से पूछा वाईफाई पासवर्ड, फैंस ने दिए ऐसे-ऐसे जवाब

मयंती ने जब कानपुर में वाई-फाई ढूंढ रहीं थीं तो उन्हें सुरेश रैना के नाम का कनेक्शन दिखाई दिया। इसका पासवर्ड पूछने के लिए उन्हें रैना को ट्वीट किया।

कानपुर। कानपुर में 29 अक्टूबर को खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को शिकस्त देते हुए सीरीज अपने नाम की। इस रोमांचक मैच में जहां फील्ड पर दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ रहीं थीं वहीं टीवी प्रेजेंटर मयंती लैंगर किसी और ही चीज का जुगाड़ कर रहीं थीं। मयंती यहां मैच को कवर करने पहुंची थीं। मयंती ने जब यहां वाई-फाई ढूंढ रहीं थीं तो उन्हें सुरेश रैना के नाम का कनेक्शन दिखाई दिया। इसका पासवर्ड पूछने के लिए उन्हें रैना को ट्वीट किया जिसपर ट्विटर ने उन्हें एक से बढ़कर एक जवाब दिए।

मयंती को आई इंटरनेट कनेक्शन में देरी

मयंती को आई इंटरनेट कनेक्शन में देरी

भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मुकाबला कानपुर में खेला गया। इस मैच को कवर करने टीवी प्रेजेंटर मयंती लैंगर भी पहुंचीं थीं। मयंती को अपने इंटरनेट कनेक्शन में कोई परेशानी आ रही थी, इसलिए उन्होंने वहां वाईफाई ढूंढना चाहा। जब मयंती ने देखा तो उन्हें एक बड़ा ही रोचक नाम मिला।

सुरेश रैना के नाम का वाईफाई

सुरेश रैना के नाम का वाईफाई

मयंती ने देखा कि एक वाईफाई का नाम क्रिकेटर सुरेश रैना के नाम पर है। रैना का नाम देखकर उन्हें भी थोड़ी मस्ती करने की सूझी। मयंती ने तुरंत इंटरनेट पर इसकी तस्वीर डाल कर रैना से इसका पासवर्ड पूछ लिया।

कानपुर में रैना का नेटवर्क सबसे मजबूत

कानपुर में रैना का नेटवर्क सबसे मजबूत

मयंती ने पूछा कि रैना आपके कनेक्शन का पासवर्ड क्या है? इसपर रैना का तो कोई जवाब नहीं आया लेकिन ट्विटर ने मयंती को एक से एक बढ़कर जवाब दिए। लोगों ने कहा कि रैना का नेटवर्क कानपुर में सबसे मजबूत है।

रैना की पत्नी को मालूम है पासवर्ड!

रैना की पत्नी को मालूम है पासवर्ड!

कुछ लोगों ने कहा कि इसका पासवर्ड जरूर उनकी पत्नी को पता होगा। एक ने कहा कि वो इसके पासवर्ड में प्रियंका या ग्रेसिया डालें जो रैना की पत्नी और बेटी का नाम है। वैसे कानपुर स्टेडियम में रैना के नाम के पासवर्ड के पीछे का राज ये है कि वो रणजी में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हैं। इसलिए कानपुर स्टेडियम में उनका काफी समय बीतता है और उन्हें वाईफाई की सुविधा दी गई है।

ये भी पढ़ें: India vs New Zealand: 21 T-20 मैच खेलकर हार्दिक पांड्या ने लगाए हैं 6 छक्के, जानिए पांड्या के रिकॉर्ड्स

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+