Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फैन ने कहा- पति बैग उठाने में व्यस्त है, फिर मयंती लैंगर ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। मयंती लैंगर भारत में उन चुनिंदा महिला स्पोर्ट्स एंकर्स में शामिल हैं जिनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। मयंती भारतीय क्रिकेट ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी हैं। सोशल मीडिया के दबदबे वाले इस युग में लोग अक्सर यह पता लगाने की कोशिश भी करते रहते हैं कि दोनों के जीवन में क्या चल रहा है। फिलहाल मयंती ने अपने ट्विटर अकाउंट अपनी एक तस्वीर शेयर कि जिसपर लोगों ने उनकी खूबसूरती पर कमेंट तो किए साथ ही उनके पति का जिक्र करना भी शुरू कर दिया जिसका जवाब फिर मयंती ने दिया।

फैन ने किया ये कमेंट

दरअसल, मयंति ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इस दौरान एक शख्स ने फोटो पर कमेटं करके पूछ लिया कि स्टुअर्ट बिन्नी आजकल कहां है। इससे पहले मयंति इसका जवाब देती तो इतने में एक और फैन ने कमेंट में लिख दिया, ''वह इस वक्त मयंति के बैग कैरी करने में व्यस्त है।''

दिया ये जवाब

फैन के इस कमेंट को देख मयंती खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने रिप्लाई करते हुए कहा, ''मैं अपना बैग खुद उठाती हूं, आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। वह अपनी लााइफ जीने में व्यस्त है। वह क्रिकेट खेलता है। वह आम तौर पर बहुत बढिय़ा रहता है और वह ऐसे लोगों को कमैंट पास नहीं करता जो उन्हें जानते न हो।''

मयंती हैं मशहूर टीवी एंकर

मयंती हैं मशहूर टीवी एंकर

बता दें कि मयंती लैंगर का नाम आज टीवी की दुनिया में हर कोई जानता है। उनका नाम दुनिया के जाने-माने स्‍पोर्ट्स एंकरों में लिया जाता है। मयंती लैंगर का जन्‍म 8 फरवरी 1985 को हुआ था। उनके पिता का नाम संजीव लैंगर और मां का नाम प्रमिंदा लैंगर है। सजीव लैंगर लेफ्‍टीनेंट जनरल रह चुके हैं और यूएन में काम कर चुके हैं। मयंती की मां टीचर हैं। मयंती हिंदू कॉलेज, दिल्‍ली से बीए (ऑनर्स) हैं। 2012 में मयंती लैंगर ने पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्‍नी के क्रिकेटर बेटे स्टुअर्ट बिन्‍नी से शादी की। ये लव-मैरिज थी, जिसे काफी प्राइवेट रखा गया था। स्टुअर्ट बिन्नी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वो आईपीएल भी खेल चुके हैं।

Story first published: Wednesday, February 5, 2020, 12:29 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+