For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अर्जुन तेंदुलकर को रणजी ट्रॉफी में जगह क्यों दी गई, मुंबई के चीफ सेलेक्टर ने बताई वजह

नई दिल्लीः सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मुंबई की टीम में चुन लिया गया है। अर्जुन तेंदुलकर का मुंबई की टीम में चयन रणजी ट्रॉफी के दो मुकाबलों के लिए हुआ है जो महाराष्ट्र और दिल्ली के खिलाफ है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के चीफ सिलेक्टर और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज सलिल अंकोला ने युवा सीम बॉलिंग ऑलराउंडर को चुनने के पीछे वजह बताई है। सलिल अंकोला का कहना यह है कि अर्जुन काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और मुंबई क्रिकेट के भविष्य की ओर देखते हुए जूनियर तेंदुलकर का चयन किया गया है।

अंकोला ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया, "अर्जुन तेंदुलकर बढ़िया गेंदबाजी करते रहे हैं दुर्भाग्य से वे बीच में चोटिल हो गए थे। हमने मुंबई क्रिकेट के भविष्य को देखते हुए टीम को चुना है।"

अर्जुन मुंबई की सीनियर क्रिकेट टीम के लिए दो टी-20 मुकाबले भी खेल चुके हैं लेकिन अभी तक रणजी ट्रॉफी में उनका पदार्पण होना बाकी है। पिछले साल कोविड-19 प्रतिबंध के चलते रणजी ट्रॉफी नहीं हुई थी। मुंबई क्रिकेट टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ हैं। हालांकि टीम कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को मिस करेगी जिसमें चोटिल तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे और वरिष्ठ खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव भी शामिल है। यादव को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय टीम के वन डे टूर के लिए चयनित होने की उम्मीद है।

इस बारे में बात करते हुए अंकोला कहते हैं कि, दुर्भाग्य से हमारे तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे चोटिल हैं लेकिन यह एक अच्छी टीम है। यह एक मिक्स टीम है जहां हमने अंडर-19 से भी खिलाड़ियों को चुना है और ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने कुछ साल पहले मुंबई के टीम में खेला है।

सलिल अंकोला को उम्मीद है कि युवा खिलाड़ियों के लिए यह कॉन्फिडेंस देने का सही समय है क्योंकि उन्होंने जूनियर क्रिकेट में अच्छा काम किया है और अब वह रणजी ट्रॉफी में अपने अनुभव को और मांजेंगे। अंकोला कहते हैं कि दुर्भाग्य से महामारी के चलते पिछली बार रेड बॉल क्रिकेट नहीं हुआ था। प्रिंस बदियानी जैसे कुछ युवा खिलाड़ी हैं जो अंडर-19 में हमारे लिए अच्छा कर चुके हैं। हम उनको प्रमोट करना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि वह बड़ी स्टेज पर कैसा प्रदर्शन करते हैं। हमने अभी तक देखा है जो खिलाड़ी अंडर-19 में बढ़िया परफॉर्म करते हैं वे सीनियर टीम के लिए भी अच्छा खेलते हैं। उम्मीद करते हैं कि यह टीम आगे बढ़ेगी।

मुंबई की टीम अपने अभियान की शुरुआत महाराष्ट्र के खिलाफ 13 जनवरी से करेगी और उनके दोनों मुकाबले कोलकाता में खेले जाएंगे।

Story first published: Thursday, December 30, 2021, 13:08 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+