डोप टेस्ट में पाकिस्तान का यह खिलाड़ी दोषी करार, लगा चार महीने का प्रतिबंध
नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाड़ियों का विवाद से पुराना नाता है। ऐसे में अब एक और पाकिस्तानी खिलाड़ी ने क्रिकेट जगत को शर्मसार करने का काम किया है। दरअसल पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद को प्रतिबंधित दवा लेने का दोषी पाया गया है, जिसके चलते उन पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चार माह का प्रतिबंध लगा दिया गया है। बता दें कि उनके ऊपर यह प्रतिबंध 11 नवंबर को समाप्त होगा। शहजाद ने अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा कि उन्होंने अनजाने में यह दवाई ली थी। शहजाद को अब डोपिंग विरोधी कार्यक्रमों में शामिल होना होगा और लोगों को इससे दूर रहने के लिए जागरूक करना होगा।
ये भी पढ़ें-INDvsWI: जब रविंद्र जडेजा ने मैदान पर बढ़ा दी विराट कोहली और अश्विन के दिल की धड़कनें, देखें Video
बता दें कि शहजाद का मई माह में पांच टीमों के वनडे टूर्नामेंट के दौरान शहजाद का यूरिन सैंपल लिया गया था, जिसके जांच में वह प्रतिबंधित दवा लेने के दोषी पाए गए थे। वहीं 11 जून को पाक बोर्ड को इसकी जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्हें क्रिकेट से दूर रखा गया था। प्रतिबंध खत्म होने के बाद शहजाद को रिहैबिलिटेशन सेंटर जाना होगा। गौरतलब हो कि यह पहली बार नहीं है जब कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी इस तरह के विवाद में आया हो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
