Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsWI: जब रविंद्र जडेजा ने मैदान पर बढ़ा दी विराट कोहली और अश्विन के दिल की धड़कनें, देखें Video

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर रविंद्र जडेजा का जलवा रहा। बल्लेबाजी के दौरान शतक जड़ने के बाद मैदान पर फील्डिंग के दौरान जडेजा ने कुछ ऐसा कि कप्तान कोहली और आर अश्विन की दिल की धड़कनें बढ़ गई।

दरअसल,अश्विन की गेंद पर सामने शर्मोन बल्लेबाजी कर रहे थे। शर्मोन ने अश्विन की गेंद पर मिड-ऑन पर शॉट खेला। गेंद जडेजा के पास पहुंची। शर्मोन और सुनील एमब्रिस के बीच सही बातचीत नहीं हुई और रन भागने के दौरान दोनों एक ही दिशा में भागे और एक ही छोर पर पहुंच गए, इसे देखकर जडेजा ने अश्विन को गेंद फेंकने के बजाय खुद ही धीरे-धीरे चलकर स्टंप तक जाने लगे। उसी वक्त जब उन्होंने देखा कि हेटमायर तेजी से क्रीज की तरफ आ रहे हैं, तो उन्होंने स्टंप पर थ्रो मार दिया। हेटमायर 12 रन बनाकर आउट हुए।

जडेजा के शरारत से हैरान हुए विराट-अश्विन:
जडेजा के इस अंदाज को देखकर विराट कोहली और अश्विन नाराज हो गए। वे दोनों हाथों से इशारा कर आश्चर्य जताने लगे। कोहली जब जडेजा से इस बारे में पूछने के लिए उनके पास आ रहे थे, उसी वक्त जडेजा मुस्कुराने लगे। इसे देखकर कोहली भी हंसने लगे। दिन का खेल खत्म होने के बाद इस बारे में जडेजा ने बताया- वेस्टइंडीज के खिलाड़ी एक ही छोर पर थे इसलिए मुझे नहीं लगा था कि कोई खिलाड़ी लौट कर क्रीज तक वापस आने की कोशिश करेगा, इसलिए मैं इस तरह से चल कर रन आउट करने आ रहा था।

Story first published: Saturday, October 6, 2018, 12:33 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+