Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर ने दौरे पर हार के लिए इस भारतीय स्पिनर को जिम्मेदार ठहराया

नई दिल्ली। रविवार को भारत वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करके तीन मैंचों की टी20 सीरीज को 3-0 से जीतने के इरादे से उतरेगा। भारत के लिए आज का मैच जहां अपनी बैंच स्ट्रैंथ को आजमाने का एक मौका है तो वहीं वेस्टइंडीज की ओर से कोशिश रहेगी कि किसी तरह से मैच जीतकर सम्मानजनक विदाई ली जाए। हालांकि कैरेबियाई टीम की डगर मुश्किल भरी है।

वेस्टइंडीज की टीम वैसे तो एक अच्छी टी-20 टीम मानी जाती है लेकिन लगता है इस दौरे पर उसको अपने सीनियर खिलाड़ियों की कमी कुछ ज्यादा ही खल रही है। वहीं दूसरी ओर भारतीय परिस्थितियों के साथ तालमेल ना बैठा पाना भी उनकी फजीहत का बड़ा कारण रहा। खासकर भारतीय स्पिनरों ने उनको खूब छकाया। स्पिनर वेस्टइंडीज की टीम के तीनों प्रारूप में हार का मुख्य बने।

कुलदीप का कोई तोड़ नहीं

इस बारे में बात करते हुए कैरेबियाई विकटकीपर दिनेश रामदीन ने कहा कि उनकी टीम युवा भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को समझने में नाकाम रही जिस कारण उनको बल्लेबाजी में संघर्ष करना पड़ा। रामदीन ने कहा, " हमारे कई सीनियर खिलाड़ी टीम में खेल नहीं रहे है, इससे भी टीम के खेल पर काफी फर्क पड़ा है। जबकी हमारे शेष बल्लेबाज कुलदीप यादव की गेंदों को समझने में नाकामयाब रहे हैं। ये गेंदबाज लगातार हम पर दबाव बनाए रखने में कामयाब रहा। बीच के ओवरों में हम उनका कोई तोड़ नहीं ढूंढ पाए।"

जाहिर है कि कुलदीप यादव की एक ही ओवर में कई तरह की गेंद फेंकने की काबिलियत ने उनको दुनिया के बाकी बल्लेबाजों के सामने एक चुनौती बना दिया है। वेस्टइंडीज की टीम भी उनकी इस चुनौती के आगे फेल हो गई है। इसके अलावा रामदीन ने भारतीय परिस्थितियों को ठीक से ना समझने की बात को भी एक और मुख्य कारण बताया।

Story first published: Sunday, November 11, 2018, 10:16 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+