IPL 9 ओपनिंग सेरेमनी: कैटरीना के ठुमकों को टक्कर देंगे डीजे ब्रावो
नयी दिल्ली। आज आईपीएल सीजन 9 की शुरुआत होने वाली है। रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही इस क्रिकेट के महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड हस्तियों के साथ-साथ एक खास क्रिकेटर भी परफॉर्म करने वाला है। अनुष्का नहीं कंगना के इशारों पर नाचें विराट, धोनी भी साथ, देखें तस्वीरें
मुंबई में होने वाले इस समारोह में कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस के अलावा एक्टर रणवीर सिंह, सिंगर हनी सिंह अपना जलवा बिखेरेंगे, तो वहीं टी-20 वर्ल्ड के चैंपियन वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो भी परफॉर्म करेंगे। डीजे ब्रावो अपने स्टाइल में खास परफॉर्मेंस देंगे तो वहीं अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन पहली बार आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा बनेंगे। देखें आईपीएल सीजन 8 के ओपनिंग सेरेमनी की तस्वीरें...
आपको बता दें कि आईपीएल सीजन 9 की शुरुआत से पहले आज रंगारंग शुरुआत होगी। आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला इसका उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद सभी 8 टीमों के कैप्टन शपथ लेंगे। ये शपथ क्रिकेट भावना के लिए होगी। कल यानी 9 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े के मैदान में पिछले साल की चैंपियन मुंबई और पूणे के बीच पहला मैच खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
