Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिडनी टेस्ट: सीरीज में तीसरा शतक बनाने के साथ ही पुजारा के नाम जुड़ा एक और रिकॉर्ड

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पुजारा का बल्ला रनों की बौछार कर रहा है। सिडनी टेस्ट की पहली पारी में भी पुजारा ने शतक लगाकर भारत को एक बार फिर मजबूत शुरूआत देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पुजारा का यह सीरीज में तीसरा और टेस्ट करियर का कुल 18वां शतक है।

पुजारा की प्रचंड फार्म

इससे पहले पुजारा ने एडिलेड में हुए पहले टेस्ट के दौरान भी पहली और दूसरी पारी में क्रमशः शतकीय और अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि पर्थ में पुजारा की थोड़ी लय भंग हुई और वे उस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। जिसका खामियाजा भारत को मैच गंवाकर भुगतना पड़ा था। लेकिन इसके बाद मेलबर्न के आइकॉनिक मैदान में पुजारा ने फिर से लय पकड़ी और पहली पारी में शानदार शतक लगाया। इसके बाद अब सिडनी टेस्ट में भी पुजारा ने शतक लगाकर सीरीज का शानदार समापन करने का आधार तैयार कर दिया है।

सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज

सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज

पुजारा के चट्टानी इरादों के चलते उनके पास रिकॉर्ड खुद चलकर आ रहे हैं। पुजारा ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा गेंद खेलने के मामले में रिकॉर्ड बना दिया है। पुजारा मौजूदा टेस्ट सीरीज में 1000 गेंद खेलने वाले केवल पांचवें ऐसे भारतीय खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान एक हजार या उससे ज्यादा गेंदे खेली हैं। पुजारा से पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों में राहुल द्रविड़ ( 1203 गेंद, 2003-04), विजय हजारे (1,192 गेंद, 1947-48), विराट कोहली ( 1,093 गेंद, 2014-15) और सुनील गावस्कर (1,032 गेंद, 1977-78) जैसे दिग्गज शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया में शतकों का रिकॉर्ड

इसके अलावा पुजारा ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में अब केवल कोहली से पीछे हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलते हुए सबसे ज्यादा 4 टेस्ट शतक लगाए हैं। कोहली ने यह कीर्तिमान 2014-15 में बनाया था। जबकि सुनील गावस्कर ने भी 1977 में हुई ऑस्ट्रेलियन टेस्ट सीरीज में 3 शतक जड़े थे। बता दें कि पुजारा के इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत 71 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीतने के कगार पर है।

Story first published: Thursday, January 3, 2019, 14:06 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+