Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Pro Kabaddi League 2019 : गुजरात के सामने होंगे यूपी योद्धा, जानिए किसका पलड़ा भारी

Pro Kabaddi League 2019: UP Yoddha Vs Gujarat Fortunegiants |Match Preview | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 82वें मुकाबले में यूपी योद्धा और गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स के बीच मुकाबला होने जा रहा है। मुकाबला शाम 7:30 बजे कोलकाता के इंदाैर स्टेडियम में होगा।

अंक तालिका में इन टीमों की स्थिति की बात करें तो गुजरात टीम 13 मैचों में 5 मुकाबले ही जीतने में सफल हुई है और 7 में उसे हार हार का मुंह देखना पड़ा है। गुजरात के 33 अंक हैं और इस वक्त वो आठवें स्थान पर काबिज है। वहीं यूपी योद्धा की टीम ने 13 मैचों में 6 जीत और पांच हार के साथ 37 अंक हासिल किए हैं। इस वक्त वह प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है।

गुजरात की ओर से रोहित गूलिया 67, जबकि यूपी की तरफ से श्रीकांत जाधव 72 रेड अंक ले चुके हैं। वहीं यूपी के सुमित 43 और गुजरात के सुनील 35 टैकल अंक अपने नाम कर चुके हैं। यूपी ने पिछले 5 में से 4 मुकाबले जीतकर वापसी का बिगुल बजा दिया है। यूपी टीम अपनी खोई हुई परफाॅर्मेंस फिर से हासिल कर चुकी है। यूपी ने पिछले 5 में से 4 मुकाबले जीतकर वापसी का बिगुल बजा दिया है। गुजरात को भी पिछले 4 में से 2 मुकाबलों में जीत और 1 में टाई मिला है। बंगाल के खिलाफ गुजरात ने लगभग जीता हुआ मुकाबला टाई हो जाने दिया था और ऐसे में उनके ऊपर शानदार फॉर्म में चल रही यूपी को रोकने का दबाव होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स:
रेडर: अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, गुरविंदर सिंह, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।
डिफेंडर: अमित खरब, अंकित, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुनील कुमार।
ऑलराउंडर: पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

यूपी योद्धा:
रेडर: अंकुश, आजाद सिंह, मोनू गोयत, रिशांक देवाडिगा, श्रीकांत जाधव, गुलीवर सिंह, मोहम्मद मसूद करीम, सुरेंद्र गिल, सुरेंद्र सिंह।
डिफेंडर: आशू सिंह, नितीश कुमार, अमित, आशीष नागर, सुमित।
ऑलराउंडर: अकरम शेख, गुरदीप, मोहसेन मगशूदलूजाफरी, नरेंद्रस सचिन कुमार।

Story first published: Monday, September 9, 2019, 11:20 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+