कोच रवि शास्त्री के इस बयान से विश्व कप 2019 में लग सकती है कुलदीप की लॉटरी
नई दिल्ली। भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का हाल के दिनों में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। भारत के स्पिन आक्रमण की बात करें तो हरभजन सिंह और आर अश्विन की गैर मौजूदगी में कुलदीप यादव ने युजवेंद्र चहल के साथ मिलकर काफी उम्दा प्रदर्शन करते आए हैं। आगामी वनडे क्रिकेट विश्व कप के मद्दनेजर टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने कुलदीप यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

क्या बोले शास्त्री?
रवि शास्त्री ने एक इंटरव्यू में कहा कि टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव का ऑस्ट्रेलिया में जैसा प्रदर्शन रहा। उसके आधार पर लगता है कि उन्हें शायद वर्ल्डकप में खेलने वाली हर भारतीय अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है ।क्योंकि उन्हें कलाई से स्पिन करने का फायदा मिलेगा। उनका हाल का प्रदर्शन भारत के विश्व कप प्लेइंग इलेवन के लिए पहली पसंद का स्पिनर बनाता है।

हरभजन ने भी की तारीफ:
ऑस्ट्रेलिया में भारत को मिली 71 साल बाद ऐतिहासिक जीत के बाद हरभजन सिंह ने भी कुलदीप यादव और अन्य भारतीय टीम के गेंदबाजों की तारीफ की थी। साफ करते हैं कि कुलदीप को अब टेस्ट टीम के नंबर एक स्पिनर के रूप में खिलाने का समय आ गया है। चोटिल चल रहे अश्विन की जगह कुलदीप को अग्रणी स्पिनर के तौर पर रविंद्र जडेजा के साथ उतारा जाना चाहिए।

कुलदीप का रिकॉर्ड:
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में एक ही पारी में कुलदीप ने पांच विकेट लेकर इंग्लैंड के चाइनामैन गेंदबाज जॉनी वार्डले की बराबरी की है। वार्डले के बाद कुलदीप दूसरे ऐसे बायें हाथ के गेंदबाज हैं, जिसने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर यह सफलता हासिल की है। इस क्लब (बायें हाथ के गेंदबाज) में वह भारत के पहले खिलाड़ी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
