टेस्ट में नंबर वन टीम इंडिया, ये हैं कुंबले की सफलता के आंकड़े
नई दिल्ली, 21 जूनः पूर्व भारतीय कप्तान लीजेंड अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि इस्तीफे का कारण उन्होंने भारतीय कप्तान बताया है। कुंबले ने अपने एक बयान में कहा कि भारतीय कप्तान को उनके व्यवहार से दिक्कत थी। उन्होंने ये भी कहा कि कप्तान नहीं चाहते थे कि मैं आगे के लिए कोच बना रहा हूं।
हालांकि अब जब कुबंले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है तो आइए एक नजर डालते हैं उन आंकड़ों पर जिनसे कुंबले की सफलता का राज खुलता है। दरअसल कुंबले एक साल तक भारतीय टीम के कोच रहे। इस बीच भारत ने पूरा होम सीजन टेस्ट मैच सबसे ज्यादा खेले। और इसकी के चलते भारतीय टीम आज आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन है।

कुंबले के कोच रहते टेस्ट में टीम इंडिया ने गाड़े झंडे
कुंबले के कोच रहते भारतीय टीम ने कुल 17 टेस्ट मैच खेले। जिनमें 12 में उसे जीत मिला जबकि केवल एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच 4 टेस्ट मैच ड्रा हुए। अगर कुंबले के कोच रहते टेस्ट मैच में जीत का प्रतिशत देखें तो यह 70.59 रहा। भारत ने पहले वेस्टइंडीज को उसी के घर में 2-0 से हराकर टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके बाद न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज (3-0), इंग्लैंड से (4-0), बांग्लादेश (1-0) और ऑस्ट्रेलिया से (2-1) के अंतराल से टेस्ट सीरीज जीती थी।

वनडे में है शानदार जीत का आंकड़ा
वनडे की बात करें तो कुंबले के कोच रहते भारतीय टीम ने कुल 13 वनडे मैच खेले, जिनमें 8 जीते, 5 में उसे हार मिला। जीत का प्रतिशत 61.54 रहा।

टी20 में भी दिखाया है कमाल
कुंबले के कोच रहते हुए भारतीय टीम ने टी20 मैच कम खेले थे। भारत ने कुंबले के कोच रहते कुल 5 टी20 मैच खेले जिनमें 2 जीते और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा। एक बेनतीजा रहा। जीत का प्रतिशत 40 रहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
