वीरेंद्र सहवाग कोच पद की दौड़ में सबसे आगे : सूत्र
नई दिल्ली। पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोमवार को हुए इंडियन क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए इंटरव्यू में सबसे पहले दिखाई दिए थे । सूत्रों की मानें तो इंटरव्यू के दौरान सहवाग ने पैनल को काफी इंप्रेस किया हैं और वे फिलहाल कोच पद के लिए फ्रंट-रनर के रूप में दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि कोच पद के लिए हुए सीएसी के इंटरव्यू पैनल में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, सचिन तेदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण को पांच में से तीन आवेदकों ने इंटरव्यू में काफी प्रभावित किया है जिसमें सहवाग का नाम सबसे ऊपर है। सहवाग ने इंटरव्यू में 2019 के वर्ल्ड-कप को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए एक कोच के रूप में इस टूर्नामेंट को फोकस के रूप में रखा है।
सूत्रों की मानें तो सोमवार को हुए कोच पद के इंटरव्यू में सहवाग ने पैनल को प्रभावित करते हुए रवि शास्त्री को पीछे छोड़ दिया है जो पिछले कुछ दिनों से कोच पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। कोच पद के लिए नाम लगभग तय है लेकिन एक बार कप्तान विराट कोहली के भारत लौटने के बाद जल्द ही टीम के मुख्य कोच पद के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि बीसीसीआई की सलाहकार समिति के सदस्य सौरव गांगुली ने इंटरव्यू के बाद के बाद प्रैस कांफ्रेंस में कहा दिया था कि कोहली को समझना होगा की कोच किस तरह काम करते हैं। इसका मतलब साफ है कि यहां कोहली से पूछा जरूर जाएगा लेकिन उनकी मनमानी नहीं चलेगी। रवि शास्त्री कप्तान कोहली के सबसे करीबी माने जाते हैं वे अब कोच पद की दौड़ में दो कदम पीछे चले गए हैं।
अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद अब-तक वीरेंद्र सहवाग, रवि शास्त्री, टॉम मूडी, रिचर्ड पायबस, लालचंद राजपूत, फिल सिमंस और लांस क्लूजनर जैसे दिग्गजों ने भारत के मुख्य कोच पद के लिए बीसीसीआई को आवेदन किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
