मसाज करा रहे थे युवराज तभी जासूसी करते-करते कमरे में पहुंच गईं हेजल
नई दिल्ली। अगर आप क्रिकेट के दीवाने हैं और क्रिकेटर्स की पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं तो इंस्टाग्राम पर जाइए और फोलों कीजिए क्रिकेटर्स और उनकी पत्नियों को। जहां न सिर्फ क्रिकेट के बारे में बल्कि खिलाड़ियों और उनकी पत्नियों द्वारा शेयर की गई मजेदार तस्वीरें और वीडियो से आप बहुत एंजॉय करेंगे।

युवराज का पीछा कर रही है हेजल
फिलहाल वेस्टइंडीज दौरे पर फतह करने के बाद अभी टीम इंडिया वहीं कैरेबियाई समुद्र के किनारे मौज मस्ती कर रही है। इस बीच युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ मजेदार तस्वीरें शेयर की है और साथ ही एक बहुत ही फनी वीडियो शेयर की है जिसमें वो युवराज सिंह का पीछा करती हुई नजर आ रही हैं।
|
मजेदार है वीडियो
वीडियो बहुत ही मजेदार है जिसमें युवराज अपने फिजियो से मालिश करा रहे हैं और उनकी पत्नी युवराज के कमरे में चली आती है। तभी युवराज अपनी पत्नी हेजल कीच को यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आपको यहां आने की अनुमति नहीं है। तभी हेजल कीच हंसती हुई कहती है 'दोस्त ऐसी बात नहीं करते'। हेजल कीच के इस 13 सेकेंड के इंस्टाग्राम वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 20 हजार से ज्यादा लोगो ने लाइक किया है। आप खुद ही देखिए ये मजेदार वीडियो।

क्रिकेटरों की पत्नियां कैरेबियाई दौरे पर कर ही हैं एंजॉय
लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ युवराज की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है बल्कि शिखर धवन आइशा, एमएस धोनी की साक्षी और जहीर खान की मंगेतर सागरिका घटके ने भी वेस्टइंडीज से खुबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

एक टी20 मैच के बाद स्वदेश लौटेगी विराट एंड कंपनी
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज पर 3-1 से सीरीज पर कब्जा किया हैं। कोहली एंड कंपनी वेस्टइंडीज के खिलाफ अभी एक टी20 मैच खेलेगी और उसके बाद स्वदेश लौटेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications