राजकोट। टीम इंडिया के सरजी यानी रविंद्र जडेजा 17 अप्रैल को अपनी मंगेतर रीबा सोलंकी के साथ शादी के बंधन में बंध गये हैं। रीवाबा सोलंकी इंजीनियर हैं और क्रिकेट में जडेजा के अलावा किसी और चीज में दिलचस्पी नहीं रखती हैं।
यह शादी राजकोट के सीजंस होटल से हुई, जिसमें दोनों के परिवार वाले और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। आज दूल्हा-दुल्हन जडेजा के मूल गांव हाडाटोडा जाएंगे जहां शादी का ग्रैंड रिपेस्शन होगा।
मालूम हो कि रीवाबा के चाचा हरिसिंह सोलंकी गुजरात कांग्रेस पार्टी से जकोट शहर के महामंत्री हैं इसलिए उनका परिवार राजनीति में अच्छी पकड़ रखता है।