मिलिए बॉल टेम्परिंग की घटना को कैद करने वाले कैमरामैन से, सहवाग ने भी किया मजेदार ट्वीट
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अब तक का सबसे बड़ा और शर्मनाक विवाद सामने आया है। दरअसल तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट को बॉल टेम्परिंग करते रंगे हाथों पकड़ा गया। कैमरन बेनक्रॉफ्ट को गेंद के शेप को बिगाड़ने के लिए जेब से चिप जैसे ऑब्जेक्ट का इस्तेमाल करते देखा गया, जिसे उन्होंने बाद में अपनी ट्राउजर में छिपाने की कोशिश की। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।
अब इस कैमरामैन की जमकर तारीफ हो रही है। इनका नाम है ऑस्कर। भारतीय दिग्गज क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग समेत कई लोगों ने ट्वीट कर इस कैमरामैन की तारीफ की है। इस कैमरामैन ने बेहद की चालाकी से बेनक्रॉफ्ट की इस शर्मनाक हरकत को अपने कैमरे में कैद कर लिया। आज इस कैमरामैन की मुस्तैदी से क्रिकेट में अन्याय होने से बचा लिया।
|
इनके कैमरे से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन
वीरेंदर सहवाग ने ट्वीट किया- गौर से देखिए इस शख्स को। ऑस्कर द कैमरामैन- इनके कैमरे से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।
|
इन्हें संसद भेजो
एक यूजर ने लिखा कि क्या हम ऑस्कर को इस सीरीज के बाद संसद में भेज सकते हैं।
|
सच्चा दक्षिण अफ्रीकी हीरो
एक यूजर ने लिखा- ऑस्कर द कैमरामैन, सच्चा दक्षिण अफ्रीकी हीरो
|
ऑस्कर को बेस्ट कैमरा वर्क के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए
एक यूजर ने लिखा कि ऑस्कर को बेस्ट कैमरा वर्क के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
