कौन हैं ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी, जिन्होंने एक फोटो से इंटरनेट पर मचा दी है सनसनी

नई दिल्ली। कारण कोई भी हो टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को सुर्खियों में रहना खूब आता है और जब सुर्खियों का कारण खेल के मैदान से बाहर का हो तो खेल के जानकारों से इतर कई अन्य लोग भी खिलाड़िओं की निजी जिंदगी के पहलुओं में झांकने के लिए उत्सुक हो जाते हैं। पंत ने भी कुछ ऐसी ही उत्सुकता लोगों में पैदा कर दी है और इसका कारण उनका बल्ला या दस्ताने नहीं बल्कि एक खूबसूरत हसीना बनी है। यह खूबसूरत ग्लैमरस लड़की और कोई नहीं बल्कि पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी हैं।

कौन हैं ईशा नेगी-
केवल एक ही फोटो से सोशल मीडियों को हिलाकर रख देनी ईशा नेगी के बारे में जानने के लिए लोगों में होड़ सी मच गई है। बला की खूबसूरत दिखने वाली ईशा के बारे में हम आपको यहां पूरी जानकारी दे रहे हैं कि वे कौन हैं, क्या करती हैं और कितना गहरा है पंत के साथ उनका रिश्ता। ईशा ने दिल्ली की एमिटी यूनिवर्सिटी से इंग्लिश में बी ए ऑनर्स किया है। वे पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। पंत को अपनी जिंदगी का प्यार बताने वाली ईशा साहित्य की पढ़ाई कर रही हैं और उनकी स्कूलिंग कॉनवेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से देहरादून में हुई है।

ईशा को पानी से लगता है डर
ईशा को पानी से डर लगता है। हालांकि उन्होंने स्विमिंग पूल के पास खड़े होकर अपनी कुछ फोटोज खिंचवाई है। ईशा के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि वे ज्यादातर अकेले ही आत्मविश्वास के साथ रहती है। सोशल मीडिया पर उनके कई फोटों हैं जिसमें अधिकतकर में ईशा सिंगल फोटो में ही हैं। ईशा के अलग-अलग फोटो में अलग-अलग अंदाज देखकर ये भी साफ होता है कि वे ग्लैमरस लाइफ और फैशन की शौकीन हैं। जिंदगी के हर पल को जीने में विश्वास करने वाली ईशा का मानना है कि धरती पर आपको जीने के लिए एक ही जिंदगी मिलती है। इसलिए उसके एक-एक पल को खुलकर जीना चाहिए।
|
मिनटों में बढ़ गए हजारों फॉलोअर्स
फिलहाल ईशा के बारे में जितनी जानकारी है उसके अनुसार वे उत्तराखंड की रहने वाली हैं। ईशा का अचानक से सुर्खियों में उभरना क्रिकेट के फैंस के लिए भी आश्चर्यजनक है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही पंत ने ईशा के साथ अपनी मुहब्बत का इजहार किया वैसे ही ईशा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या बहुत ही तेजी के साथ बढ़ने लगी। पंत और ईशा की फोटो वायरल होते ही कुछ ही मिनटों में ईशा के हजारों लोग ईशा को फॉलो करने लगे। जाहिर बात है कि लोग ईशा को जानना चाहते हैं।
|
ग्लैमरस लाइफ और फैशन की शौकीन
बता दें कि पंत ने ईशा के साथ फोटो शेयर करते हुए उनको अपनी खुशी बताया था। जबकि उसी फोटो को अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ईशा ने भी शेयर करते हुए पंत को अपना सूलमेट और जिंदगी का प्यार बताया। खास बात यह है कि पंत और ईशा दोनों ही बेहद युवा है और गुड लुकिंग है। पहली नजर में देखते ही यह जोड़ी परफेक्ट नजर आती है। गौरतलब है कि पंत फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे टीम का हिस्सा ना होने के चलते घर पर समय बिता रहे हैं। ईशा के अलावा पंत की अपनी मां और बहन के साथ भी बहुत अच्छी बोंडिग मानी जाती है।
ईशा की बाकी फोटो-
View this post on InstagramWhatever you say Ms.Majesty. Last thing your gonna be is, Be my subject.
A post shared by Įsha Negi 👑 (@ishanegi_) on
View this post on InstagramHey little brother! @p_raawat Bros before doughs.
A post shared by Įsha Negi 👑 (@ishanegi_) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
