मिलिए विराट कोहली के हमशक्ल से...नाम है...अमित मिश्रा

मथुरा। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली के ऊपर आज दौलत और शौहरत की बारिश हो रही है, आज देश के ही नहीं बल्कि विदेश के युवागण भी कोहली को कॉपी करने में लगे हैं लेकिन यूपी के मथुरा शहर के इस विराट कोहली के बारे में शायद ही आपको मालूम हो।

जी हां, जिनकी तस्वीर आप देख रहे हैं वो क्रिकेटर विराट कोहली की नहीं बल्कि उनके हमशक्ल अमित मिश्रा की है। नहीं विराट का कोई ऐसा जुड़वा भाई नहीं जो कि कुंभ के मेले में बिछड़ गया हो बल्कि ये ऊपर वाले का करिश्मा है कि अमित मिश्रा की शक्ल, कद-काठी बिल्कुल कोहली से मिलती है और इसी कारण उनके दोस्त और करीबी अमित को विराट कोहली कहकर बुलाते हैं।

आगे की बात तस्वीरों में...

अमित मिश्रा

अमित मिश्रा

कोहली के हमशक्ल और उनके बहुत बड़े फैन अमित मथुरा की जीएलए यूनिवर्सिटी से बी. टेक कर रहे हैं। वो इस समय मैकनिकल विभाग के 7वें सेमेस्टर के छात्र हैं।

उनके पिता BJP के नेता

उनके पिता BJP के नेता

अमित मिश्रा मूलत: सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं और उनके पिता BJP के नेता हैं। विराट की तरह से ही अमित भी अपनी धुन के पक्के हैं और जो चीज एक बार सोच लेते हैं उसे करके ही दम लेते हैं।

 विराट कोहली से काफी प्रभावित

विराट कोहली से काफी प्रभावित

वो असल जिंदगी में विराट कोहली से काफी प्रभावित हैं, इसलिए वो उन्हीं की तरह कपड़े पहनते हैं और हेयर स्टाइल रखते हैं। अमित मिश्रा के फेसबुक अकाउंट पर ऐसी बहुत सारी तस्वीरें हैं जो कि आपको एकदम से चौंका देंगी।

विराट कोहली से मिलने की हसरत

विराट कोहली से मिलने की हसरत

अमित मिश्रा की केवल एक हसरत है कि वो एक बार सामने से विराट कोहली से मिल लें। उम्मीद है कि अगले आईपीएल में उनकी ये ख्वाहिश पूरी हो जाएगी।

कोहली के फैन

कोहली के फैन

अमित मिश्रा ने कहा कि विराट कोहली इस समय क्रिकेट स्टार हैं और मैं ऊपर वाले से दुआ मांगता हूं कि ये स्टार यूंही चमकता रहे और देश का नाम रौशन करता रहे।

Story first published: Thursday, October 27, 2016, 16:16 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+