For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सरफराज के बाद मुशीर ने जीता लोगों का दिल: एक शेर तो दूसरा सवा शेर

मुंबई। आईपीएल की शुरूआत नये टैलेंट को खोजने के लिए हुई थी और टीम इंडिया को आईपीएल के कारण काफी दिग्गज मिले भी हैं। इस बार भी आरसीबी ने एक नायाब खोज की है और इस खोज का नाम है सरफराज खान, जिसकी धांसू बल्लेबाजी के आगे आरसीबी के कैप्टन विराट कोहली भी नतमस्तक हो गये थे। लेकिन जिस तरह से सरफराज खान बल्लेबाजी हिटर है ठीक उसी तरह उनके छोटे भाई मुशीर खान भी कमाल हैं।

मुशीर अभी काफी छोटे हैं, उनकी उम्र मात्र 10 साल की है, जनाब फिरकी फेंकते हैं, हाल ही में उन्होंने आजाद मैदान में दादर यूनियन मातुंगा की तरफ से खेलते हुए विरार सेंटर के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए मुशीर ने 14 ओवर में नौ रन देकर नौ विकेट झटक लिए हैं, हालांकि मुशीर का चयन मुंबई अंडर 14 टीम में नहीं हुआ है, बावजूद इसके मुशीर के नायाब प्रदर्शन ने सभी क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आज सारे न्यूज पेपर में इस होनहार बालक के ही चर्चे हैं। मुशीर ने 48 रन भी बनाये थे।

<center><iframe width="100%" height="510" src="https://www.youtube.com/embed/jx7VsUvms88" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

फिलहाल सरफराज और मुशीर दोनों ने ही क्रिकेट प्रेमियों और दिग्गजों दोनों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, उम्मीद की जा सकती है कि इन दोनों नायाब सितारों का सफर काफी लंबा हो।

कौन है सरफराज.. जिसे हाथ जोड़ने पर विवश हुए कोहली?

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+