For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्‍ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर का बड़ा विस्फोट, कोहली और अमला को पछाड़ बनाया नया रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। विंडीज महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ चल रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऑस्‍ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने बड़ी जीत दर्ज की। वीरवार को एंटीगा में खेले पहले वनडे मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया ने 178 रनों से बाजी मारी। इस दाैरान तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क की पत्नी एलिसा हीली ने 106 गेंदों में 122 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं कप्तान मैग लेनिंग ने भी 121 रनों की पारी खेल टीम का बड़ा स्कोर करने में भूमिका निभाई। हीली ने जहां तेज खेल दिखाया तो वहीं दूसरी तरफ मैग ने शतक लगाकर भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली के एक रिकाॅर्ड को तोड़ दिया।

दरअसल, मैग के वनडे करियर का यह 13वां शतक रहा। उनका यह शतक महज 76 पारियों में आया। वह वनडे में सबसे तेज 13 शतक लगाने के मामले में ना सिर्फ कोहली बल्कि हाशिम अमला से भी आगे नहीं गई हैं। दक्षिण अफ्रीका के अमला 83 पारियों में जबकि कोहली ने 86 पारियों में 13 शतक लगाए थे।

सबसे तेज 13 वनडे शतक-
76 पारियां- मेग लैनिंग
83 पारियां- हाशिम अमला
86 पारियां- विराट कोहली
86 पारियां- क्विंटन डे कॉक
91 पारियां- डेविड वार्नर
99 पारियां- शिखर धवन

महिला वनडे क्रिकेट में शतक बनाने के मामले में मैग लेनिंग पहले स्थान पर हैं। उनके नाम सिर्फ 76 पारियों में 13 शतक हैं वहीं दूसरे नंबर की सूजी बेट्स ने 115 पारियों में 10 शतक लगाये हैं। भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा शतक कप्तान मिताली राज के नाम है। 183 पारियों में उन्होंने 7 शतक बनाये हैं। 27 वर्षीय लेनिंग के पास अपने आंकडें को और भी ऊपर ले जाने का मौका है।

बता दें कि इस मैच में कंगारू महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 308 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए हीली और मैग के बीच 225 रनों की साझेदारी हुई। मैग की पारी में 12 चाैकों के साथ 4 छक्के रहे, जबकि हीली ने 12 चाैके व 2 छक्के लगाए। जवाब में विंडीज टीम 37.3 ओर में महज 130 रनों पर ही ढेर हो गई और ऑस्‍ट्रेलिया ने 178 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।

Story first published: Friday, September 6, 2019, 20:04 [IST]
Other articles published on Sep 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+