ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के स्पैल की आखिरी तीन गेंदों ने रचा महिला क्रिकेट में इतिहास
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर मेघन स्कट ने सफेद गेंद क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वे सीमित ओवरों में दो बार हैट्रिक लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगुआ में खेले गए वनडे की सीरीज के तीसरे मुकाबले में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने अपने 10 ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर ये कारनामा पूरा किया। 9.3 ओवर तक कोई भी विकेट नहीं ले पाने वाली शट ने पुच्छले बल्लेबाजों को चलता कर अपनी हैट्रिक पूरी की।
इसके साथ ही स्कट ऑस्ट्रेलिया के लिए भी वनडे में हैट्रिक लेने वाली पहली महिला बन गईं है। इससे पहले इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की दो-दो गेंदबाजों ने हैट्रिक ली थी। महिला वनडे में ये 11वीं हैट्रिक है। इन देशों के अलावा आयरलैंड, नीदरलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश की एक-एक गेंदबाजों को यह उपलब्धि हासिल है। सफेद गेंद क्रिकेट में शट ने इससे पहले टी-20 में भारत के खिलाफ पिछले साल मार्च में हैट्रिक हासिल की थी। इसमें उन्होंने मुंबई में ब्रैबोर्न स्टेडियम में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, कप्तान मिताली राज और दीप्ति शर्मा को आउट किया था।
जबकि इस मैच में स्कट ने नेशिनेले हेनरी, करिश्मा रामहैरेक और एफी फ्लेचर को पवेलियन की राह दिखाई। महिला वनडे में पिछली हैट्रिक इसी साल मई में दक्षिण अफ्रीका की मसाबाता क्लास ने पाकिस्तान के खिलाफ ली थी। स्कट की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है और सीरीज में 3-0 से बढ़त हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट पर 180 रन बनाए। उसके लिए किशोना नाईट ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए।
आसान का लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 31.1 ओवर में ही 2 विकेट पर 182 रन बना लिए। एलिसा हिली ने 62 रन की पारी खेली और कप्तान मेग लेनिंग ने अर्धशतक (58) लगाया जबकि एलिस पैरी 33 रन बनाकर नाबाद रहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
