विश्व कप 2019: महबूबा मुफ्ती ने बताया इंग्लैंड के खिलाफ मैच क्यों हारा भारत
नई दिल्ली: भारतीय टीम 30 जून को बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ लीग चरण का मुकाबला हार गई है। इस हार में कई चीजें निकलकर आईं हैं। यह भारत की विश्व कप 2019 में पहली हार थी। इसी मैच में टीम इंडिया ने नई जर्सी पहनी थी। ये मैच ऋषभ पंत का भी विश्व कप में पहला मैच था। भारत को हालांकि इस हार से बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ में भारत आसानी से बना हुआ है और उसके अगले दो मुकाबले बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ है।
लेकिन सोशल मीडिया पर भारत की हार बहुत चर्चित हो रही है। इस हार के कई एंगल हैं इनमें से सबसे बड़ा एंगल तो पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण से जुड़ा है। लेकिन भारत की एक वरिष्ठ नेत्री और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस हार का नया ही नजरिया पेश किया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हार के लिए टीम इंडिया की जर्सी के रंग को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है- आप मुझे अंधविश्वासी कहें लेकिन सच यही है कि यह भारत की जर्सी थी जिसने विश्व कप 2019 में उसका विजयी अभियान रोक दिया।
उसके बाद मुफ्ती ने अपने ट्वीट के बचाव में एक और ट्वीट करते हुए कहा- 'मेरा ट्वीट भाजपा नेता की मुस्लिम महिलाओं का गैंगरेप करने के लिए हिंदुओं से की गई अपील से भी ज्यादा ध्यान खींच रहा है।' इससे पहले मुफ्ती ने यह भी कहा था कि पाकिस्तान के क्रिकेट फैन भारत की जीत की दुआ कर रहे हैं। चलो कम से कम क्रिकेट के बहाने ही सही, दोनों देश एक ही जगह पर आ गए हैं।
आपको बता दें कि टीम इंडिया यह मैच 31 रनों से हार गई थी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 337 रन बनाए थे। भारत इस लक्ष्य को विकेट हाथ में होकर भी हासिल कर सका था। इसके लिए सोशल मीडिया पर धोनी और जाधव की काफी आलोचना भी हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

