मेलबर्न रेनेगेड्स ने जीता BBL 2019 का खिताब, क्रिस्टियन रहे मैच के 'हीरो'
नई दिल्ली। मेलबर्न रेनेगेड्स ने रविवार को मेलबर्न स्टार्स को 13 रनों से हराकर बिग बैश लीग (बीबीएल) के आठवें सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। मैच के हीरो हरफनमौला खिलाड़ी डेनिएल क्रिस्टियन रहे, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 38 रन बनाए और दो विकेट झटके। रेनेगेड्स ने पहली बार इस खिताब पर कब्जा किया है। रेनेगेड्स ने पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए रन बनाए, जवाब में मेलबर्न सात विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना पाई।
मेलबर्न स्टार्स ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रेनेगेड्स के लिए ओपनिंग करने आए मार्कस हैरिस(12) और आरोन फिंच(13) की जोड़ी कुछ कमाल नहीं दिखा सकी। संदीप लामिचाने और एडम जांपा ने रेनेगेड्स के बल्लेबाजों पर लगाम लगाई रखी। लेकिन अंतिम समय में टोम कूपर(43) और डेनियल क्रिस्टियन(38) की नाबाद पारियों की बदाैलत रेनेगेड्स ने पांच विकेट के नुकसान पर मेलबर्न स्टार्स को 146 रनों का लक्ष्य रखा। । स्टार्स की ओर से एडम जम्पा और जैक्सन बर्ड ने 2-2 विकेट चटकाए।
जवाब में उतरी मेलबर्न स्टार्स की टीम के लिए लिए ओपनर मार्कस स्टोइनिस (39 रन) ने बेन डंक के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 93 रनों की बड़ी सोझेदारी की। कैमरन ब्वॉयस ने स्टोइनिस को आउट करने रेनेगेड्स को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। इसके बाद, स्टार्स का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया। रेनेगेड्स ने जबरदस्त वापसी की और महज 5 ओवर के अंदर 17 रन के अंतराल में स्टार्स के 7 विकेट गिरा दिए। 45 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाने वाले डंक भी अपनी टीम को संभाल नहीं पाए। क्रिस्टियन, ब्वॉयस और क्रिस ट्रिमेन ने रेनेगेड्स की तरफ से दो-दो विकेट लिए जबकि हैरी गुर्नेई को एक विकेट मिला। मेलर्बन स्टार्स की टीम सात विकेट खोकर 132 रन ही बना सके।
टीम को खिताब जीतने के बाद क्या बोले फिंच
टीम को पहली बार खिताब जीताने के बाद फिंच ने कहा कि जब डंक आउट हुए और 2 नए बल्लेबाज उतरे तो मैंने सोचा कि अब मौका बन सकता है। यह ऐसा विकेट था, जहां लक्ष्य का पीछा करना काफी मुश्किल होता है। इसलिए हम पहले बल्लेबाजी कर खुश रहे। टीम ने दबाव में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। अपने घरेलू समर्थकों के सामने ऐसी जीत बेहद खास है।' वहीं हार से निराश मेलबर्न स्टार्स के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि हमने इस टूर्नामेंट में कुछ शानदार क्रिकेट खेली। अंत में कमजोर पड़ना निराशाजनक है। यह हमारे समर्थकों के लिए बहुत अच्छा टूर्नामेंट रहा। रेनेगेड्स को बधाई देते हुए मैक्सवेल ने कबा कि आप लोग अद्भुत रहे हैं और जीत के हकदार भी थे।, यह युवा खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए एक शानदार सफर रहा। उम्मीद है कि हम अगली बार बेहतर कर सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
