हरारे: BCCI मीडिया मैनेजमेंट से जुड़े इंडियन पर रेप का आरोप, अरेस्ट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम इंडिया को लेकर एक सनसनीखेज खबर आ रही है। जी हां खबर ये कि हरारे में BCCI के मीडिया मैनेजमेंट को लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाली कंपनी से जुड़े एक इंडियन को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। Must Watch: आखिर एक प्रेमी को क्यों बनाना पड़ा प्रेमिका संग निजी पलों का VIDEO?
जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक जिम्बाब्वे की एक महिला ने उस व्यक्ति पर नशा कराकर बलात्कार करने का अरोप लगाया है। वहीं आरोपी अपने उपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर रहा है और खुद को डीएनए टेस्ट के लिए तैयार भी बताया है।
जानकारी के मुताबिक घटना उसी होटल की है जहां टीम इंडिया रुकी हुई है। शुक्रवार की रात पार्टी चल रही थी जहां क्रिकेट के और भी लोग मौजूद थे। जिम्बाब्वे की मीडिया ने जो खबर छापी है उसके मुताबिक गिरफ्तार किया गया सदस्य टीम इंडिया का प्लेयर है। इस खबर के फौरन बाद BCCI ने इसका खंडन किया और कहा कि किसी भी प्लेयर को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
जिम्बाब्वे मीडिया की खबर की मानें तो महिला होटल की लॉबी में घूम रही थी जिस वक्त उसके साथ घटना हुई। घटना के बाद जब वो पुलिस के पास गई तो उसने टीम इंडिया के एक प्लेयर का नाम लिया। पीड़िता के मुताबिक उसे ड्रग्स दिए गए, जब वो उठी तो टीम इंडिया के किसी सदस्य के रूम में थी। उसे नहीं पता कि वो कैसे रूम में पहुंची।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
