Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली ने बताया मेसी और रोनाल्डो में कौन है सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक बड़े फुटबॉल प्रशंसक माने जाते हैं। जब भी उनको मौका मिलता है तब-तब उन्होंने अपना फुटबॉल प्रेम जाहिर किया है। विश्व कप के लिए इंग्लैंड के टूर पर भी कोहली विभिन्न इंग्लिश फुटबॉलर्स से मिले थे। जब फुटबॉल की बात आती है तो पूरी दुनिया में दो ही खिलाड़ियों की बादशाहत चलती है। ये दो खिलाड़ी हैं- लियोन मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो। ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि विराट कोहली का पसंदीदा इन दोनों में से कौन है और इसके पीछे का कारण क्या है।

कोहली ने 'फीफा डाट काम' से बात करते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपना पसंदीदा फुटबॉलर बताया है। कोहली का मानना है रोनाल्डो उनको प्रेरित करते हैं और रोनाल्डो ही उनके लिए सबसे ऊपर हैं। उनकी प्रतिबद्धता और अनुशासन लाजवाब है जिसके कारण उनको इतनी सफलता मिली है। वह लोगों को प्रेरित करते हैं और बहुत से लोग ऐसा नहीं कर पाते। मेसी के साथ रोनाल्डो की तुलना पर कोहली का कहना है रोनाल्डो का करियर ग्राफ ज्यादा बेहतर है और उन्होंने अधिक चुनौतियों का सामना किया है।

कोहली ने कहा कि रोनाल्डो का आत्मविश्वास शानदार है। कोहली ने इस बात का भी खुलासा किया कि जिस क्लब की ओर से रोनाल्डो खेलते हैं वे उसी क्लब का समर्थन करते हैं। वहीं अपनी पसंदीदा फुटबॉल यादों में उन्होंने 1998 और 2002 विश्व कप का नाम लिया। इस दौरान ब्राजील के खेल ने उनको मंत्रमुग्ध किया।

जब भारतीय फुटबॉलर्स की बात आती है तो सुनील छेत्री कोहली के पसंदीदा खिलाड़ी हैं। कोहली को यकीन है कि भारत छेत्री के नेतृत्व में विश्व कप के लिए क्वालिफाई करेगा। बता दें टीम इंडिया इस समय कैरेबियाई दौरे पर है जहां उसको 3 अगस्त से टी20 सीरीज के साथ अभियान की शुरुआत करनी है। पहला और दूसरा मैच अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में खेला जाएगा।

Story first published: Saturday, August 3, 2019, 12:23 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+