कट्टरपंथियों से नहीं डरे शमी, फिर से ट्विटर पर पत्नी संग शेयर की रोमांटिक फोटो

नई दिल्ली। एक बार फिर से टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी बीवी हसीन जहां संग एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।मोहम्मद शमी ने बीवी की तस्वीर पर कमेंट करने वालों को दिया करारा जवाब

अपनी इस खूबसूरत फोटो संग उन्होंने लोगों को न्यू ईयर की बधाई दी है। शमी ने शायराना अंदाज में ट्विटर पर लिखा है...'ना साथी है ना हमारा है कोई ना किसी के हम। पर आपको देख कर कह सकते हैं एक प्यारा सा हमसफर है कोई। हैपी न्यू इयर।' इस फोटो को सैकड़ों लोगों ने लाइक और रिट्वीट किया है।

शमी और हसीन जहां काफी हसीन नजर आ रहे

इस फोटो में निसंदेह शमी और हसीन जहां काफी हसीन नजर आ रहे हैं। शमी तो जैकेट पहने काफी स्मार्ट लग रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी ऑरेंज कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर कट्टरपंथियों के निशाने पर शमी

आपको बता दें कि अभी हाल ही में शमी को सोशल मीडिया पर कट्टरपंथियों ने निशाना बनाते हुए उन्हें अपनी पत्नी की ड्रेस पर ध्यान देने को कहा था। शमी ने अपनी बेटी और पत्नी संग एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिस पर कुछ कथित कट्टरपंथियों ने कहा था कि शमी की पत्नी को स्लीवलेस ड्रेस नहीं पहननी चाहिए क्योंकि ये इस्लाम के खिलाफ है, जिसके बाद इस मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा मच गया था।

शमी के पिता ने किया था बहू का पक्ष

जिसका मुंहतोड़ जवाब शमी ने दिया था अपने ट्वीट पर जबकि शमी के पिता ने मीडिया में आकर कहा था कि लोग हमें इस्लाम ना सिखाए क्योंकि मुझे पता है कि हमारा धर्म क्या कहता है और क्या करने की इजाजत देता है।

Story first published: Monday, January 2, 2017, 11:44 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+