Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गौतम गंभीर ने किया ऐसा ट्वीट कि देश के सत्ताधारियों को लग सकती है मिर्ची

नई दिल्ली। भारत के स्टार क्रिकेटर लेकिन लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसी बातें लिख देते हैं जो लोगों को अंदर तक हिला देती है।ऐसा ही ट्वीट उन्होंने तब किया जब अरुणाचल के तवांग में हुए हेलिकॉफ्टर हादसे की तस्वीरें सामने आईं, जिनमें जवानों के शवों को कथित तौर पर प्लास्टिक की बोरियों और कार्डबोर्ड में रखा गया था।

शर्मनाक बताते हुए ट्वीट किया

इस शर्मनाक तस्वीर पर भड़कते हुए गंभीर ने ट्वीट किया कि IAF क्रैश के शहीदों के शव...शर्मनाक! माफ़ करना ऐ दोस्त, जिस कपड़े से तुम्हारा कफ़न सिलना था वो अभी किसी का बंद गला सिलने के काम आ रहा है!!!.' ये कोई पहला मौका नहीं है गंभीर ने इस तरह का ट्वीट किया हो, इससे पहले भी वो कई बार जवानों के साथ हुए गलत व्यवहार पर tweet कर चुके हैं।

आपको बता दें कि केवल गंभीर का ही खून इस बात पर नहीं खौला है , भारत के कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस हरकत के प्रति अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। हालांकि विरोध और आलोचना के बाद सेना ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि स्थानीय संसाधनों से शवों को लपेटना 'भूल' थी और मृत सैनिकों को हमेशा पूर्ण सैन्य सम्मान दिया गया है।

गौरतलब है कि पूर्व नॉर्दर्न आर्मी कमांडर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग ने तस्वीर ट्वीट की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अपनी मातृभूमि भारत की सेवा के लिए 7 युवा कल दमकते हुए निकले थे। ये देखिए वे किस तरह घर लौटे हैं।

5 एयरफोर्स क्रू मेंबर्स और 2 आर्मी पर्सनल

मालूम हो कि एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर Mi-17 V5 शुक्रवार (6 अक्टूबर) को अरुणाचल प्रदेश के तवांग के पास खिरमू इलाके में क्रैश हो गया। इसमें 7 लोग सवार थे, सभी की मौत हो गई। इनमें 5 एयरफोर्स क्रू मेंबर्स और 2 आर्मी पर्सनल शामिल थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+