For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद इस चीयर लेडी का रिएक्शन हुआ वायरल


नई दिल्ली। आईपीएल 11 की लीग का अंतिम मुकाबला रविवार को दिल्ली और मुंबई के बीच खेला गया, यह मुकाबला काफी अहम था क्योंकि मुंबई के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बहुत जरूरी था। लेकिन मुंबई की टीम 11 रनों से ये मुकाबला गंवाकर आईपीएल से भी बाहर हो गई। मुंबई मुकाबला हार गई तो अटकलें लगाना शुरू हुई कि अगर पंजाब एक बड़े अंतर से चेन्नई से मुकाबला जीत लेता है तो फिर उसकी जगह भी प्लेऑफ में बनी रहेगी। दोनों ही संभावनाओं पर पानी फिर गया और राजस्थान की टीम ने प्लेऑफ में जगह बना ली। अब जबकि आईपीएल 11 में प्लेऑफ के लिए मुकाबले शुरू हो रहे हैं जिसमें केवल 4 टीमें ही हिस्सा लेंगी। दरअसल लोगों को मुंबई इंडियंस से उम्मीद थी की वो प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका और तीन बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इस सीजन प्लेऑफ रेस से बाहर हो चुकी है। हालांकि इस मैच से पहले प्रशंसकों को उम्मीद थी की वो इस मुकाबले में जीत जाएंगे और प्लेऑफ तक पहुंचेगे भी क्योंकि मुंबई की टीम ऐसे कारनामे कई बार कर चुकी है। मुंबई की हार से ज्यादा एक चीयरलीडर्स का गुस्सा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो उन्होंने हार्दिक पांड्या के आउट होने पर दिए थे।

कुछ इस तरह का दिया रिएक्शनः दरअसल इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने मुंबई को 11 रन से शिकस्त दी, वहीं दिल्ली ने पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 175 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की बल्लेबाजी शुरुआत से ही डामाडोल नजर आई, हालांकि मुंबई की उम्मीदें रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या पर थीं क्योंकि दोनों मुंबई के अहम बल्लेबाज थे और अच्छी लय में भी दिख रहे थे। रोहित शर्मा के आउट होते ही उम्मीद की किरण अब पांड्या के ऊपर थी जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन पांड्या ने 27 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर एक खराब शॉट खेला और आउट हो गए इसके बाद पूरे वानखेड़े में सन्नाटा पसर गया, उनके आउट होने पर मानो सभी की उम्मीदें जवाब दे गई थीं, इसी बीच कैमरे का फोकस जब चीयरलीडर्स की तरफ गया तो एक चीयरलीडर्स पांड्या के आउट होने पर खासा नाराज नजर आईं और उन्होंने कुछ अपमानजनक शब्द भी निकाल दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Story first published: Tuesday, May 22, 2018, 12:59 [IST]
Other articles published on May 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+