रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को रिटेन करने जा रही है मुंबई इंडियंस- रिपोर्ट
नई दिल्लीः आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए अपने चार रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट बनाने में केवल 5 ही दिन शेष है। इस तरह की चर्चा है कि सुरेश रैना को चेन्नई सुपर किंग्स रिटेन नहीं करेगी। एक टीम को केवल चार ही खिलाड़ियों को रिटेन करने की छूट होगी।
धोनी को तीन साल रिटेन करने की खबरों के बीच सीएसके बाकी तीन खिलाड़ियों में रितुराज गायकवाड़, रविंद्र जडेजा और फाफ डु प्लेसिस के रिटेन होने की संभावनाएं हैं।
आईपीएल 2022 का मेगा एक्शन दिसंबर में होगा और टीमों को 30 नवंबर तक अपने चार रिटेन नाम चुनने होंगे। बाकी खिलाड़ियों को नीलामी पूल में से चुना जाएगा। मुंबई इंडियंस जसप्रीत बुमराह और अपने कप्तान रोहित शर्मा को रिटेन करने जा रहा है।
इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड भी इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने कई मौकों पर इस फ्रेंचाइजी की नैया पार लगाने में अहम भूमिका निभाई है। यह भी देखा जाना है कि सूर्यकुमार यादव का क्या किया जाता है। यादव को पिछले कुछ सीजनों में मुंबई इंडियंस का सितारा माना जा रहा है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, केआरआर आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को बनाए रखने के लिए तैयार है। वरुण चक्रवर्ती से अभी बातचीत चल रही है और दूसरी तरफ केकेआर की वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल से बातचीत चल रही है। गिल और अय्यर दोनों ने आईपीएल 2021 के दूसरे भाग में केकेआर के लिए बेहतरीन बैटिंग की और अपनी फ्रेंचाइजी को फाइनल में पहुंचा दिया।
हालांकि आरसीबी ने अभी तक रिटेंशन के लिए अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने फ्रेंचाइजी के लिए अपनी पसंद के चार खिलाड़ी दिए हैं। उन्हें लगता है कि टीम विराट कोहली, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज / हर्षल पटेल को रिटेन करेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
