MI vs CSK: जडेजा ने पहले मैच में नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड, पांड्या ने जड़े बैक टू बैक छक्के

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज ठीक वैसे ही हुआ जिसकी उम्मीद क्रिकेट जगत का फैन कर रहा था। इस लीग के पहले मैच में 437 दिन बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 गेंद पहले 5 विकेट से हराकर जीत हासिल की। वहीं मुंबई इंडियंस के लिये पिछले 8 सालों से ओपनिंग मैच में लगातार हारने का रिकॉर्ड अभी भी जारी रहा, हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार मैच जीतने की स्ट्रीक पर भी इस हार के साथ लगाम लग गई। अबुधाबी में खेले गये लीग के पहले मैच में सीएसके की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

और पढ़ें: DC vs KXIP: आईपीएल के दूसरे मैच से पहले जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, देखें हेड टू हेड आंकड़े

वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन एंगिडी के 3 झटकों और सैम करन के ड्रीम डेब्यू की बदौलत 9 विकेट खोकर सिर्फ 162 रन ही बना सकी। वहीं सीएसके की टीम ने अंबति रायडु और फाफ डुप्लेसिस की पारियों के दम पर आसानी से जीत हासिल की। इस बीच टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिसे कोई भी खिलाड़ी याद नहीं रखना चाहेगा।

और पढ़ें: IPL 2020: लाइव मैच में बज रही नकली तालियां, फैन वॉल पर दर्शक, जानें आप कैसे बन सकते हैं इसका हिस्सा

हार्दिक पांड्या ने जड़े बैक टू बैक छक्के

हार्दिक पांड्या ने जड़े बैक टू बैक छक्के

मुंबई इंडियंस की टीम जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी तो उस दौरान रोहित शर्मा ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को ऊपर बल्लेबाजी करने के लिये भेज दिया।

हार्दिक पांड्या ने भी उम्मीद के दौरान 10 गेंदों में ताबड़तोड़ शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन 14 रन ही बना सके, हालांकि इस दौरान उन्होंने रविंद्र जडेजा की गेंद पर बैक टू बैक छक्के लगाने का काम किया। मुंबई इंडियंस की पारी के 12वें ओवर में रविंद्र जडेजा ने काफी कसी हुई शुरुआत की और पहली 4 गेंदों में सिर्फ 1 ही रन दिया हालांकि अगली 2 गेंदों पर हार्दिक पांड्या ने लगातार दो छक्के जड़ डाले। इसके साथ ही एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड जडेजा के नाम हो गया।

जडेजा ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

जडेजा ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल में लगातार 2 गेंदों पर 2 छक्के खाने वाले गेंदबाजों की बात करें तो रविंद्र जडेजा इस फेहरिस्त में सबसे ऊपर पहुंच चुके हैं। वह आईपीएल के दौरान 13 बार यह कारनामा कर चुके हैं। इससे पहले वह अमित मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से इस पायदान पर काबिज थे जो कि अब दूसरे पायदान पर खिसक गये हैं। वहीं तीसरे नंबर पर 3 खिलाड़ी संयुक्त रूप से काबिज हैं जिसमें पीयूष चावला, युजवेंद्र चहल और डीजे ब्रावो का नाम शामिल है जिन्होंने 11 बार लगातार दो गेंदों पर दो छक्के खाये हैं।

लंबे समय के बाद मैदान पर लौटे हैं हार्दिक पांड्या

लंबे समय के बाद मैदान पर लौटे हैं हार्दिक पांड्या

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने करीब 8 महीने बाद मैदान पर वापसी की है। इससे पहले वह डीवाई पाटिल लीग में लंबे छक्के लगाते नजर आये थे।

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या को विश्व कप के तुरंत बाद चोट लग गई थी जिसके बाद उन्होंने पीठ की सर्जरी करवाई और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वापसी की लेकिन कोरोना वायरस के चलते खेलने का मौका नहीं मिल सका।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का अगला मैच 22 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है वहीं मुंबई इंडियंस का अगला मैच 23 सितंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है।

Story first published: Sunday, September 20, 2020, 18:08 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+