For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: मुंबई इंडियंस की टीम में लौट सकता है 12 रन देकर 6 विकेट लेने वाला यह गेंदबाज

Mumbai Indians
Photo Credit:

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 क्रिकेट लीग को शुरु होने में अभी कुछ ही घंटो का समय बाकी है लेकिन फैन्स के लिये यह सवाल एक रहस्य बना हुआ है कि अबु धाबी के मैदान पर खेले जाने वाले पहले महामुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर नजर आयेंगी। इसके बावजूद फैन्स कोरोना संक्रमण के चलते मनोरंजन के साधनों से दूर क्रिकेट के इस महासमर के शुरु होने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

और पढ़ें: IPL 2020, MI vs CSK: आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, बताया कौन होगा पहले मैच का विजेता

इस बीच मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे से बड़ी खबर सामने आई है। पिछले साल हुई खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से रिलीज कर दिये गये तेज कैरिबियाई गेंदबाज अल्जारी जोसेफ यूएई में मुंबई के खेमे के साथ नजर आये हैं। वह पिछले साल की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे जिसके बाद टीम में उनके साथ होने को लेकर कई तरह की बातें हो रही थी।

और पढ़ें: IPL 2020: ओपनिंग मैच से पहले CSK को मिली बड़ी खुशखबरी, क्वारंटीन पूरा कर मैदान पर लौटे 3 खिलाड़ी

12 रन देकर झटके थे 6 विकेट

12 रन देकर झटके थे 6 विकेट

उल्लेखनीय है कि अल्जारी जोसेफ ने पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के लिये शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने डेब्यू मैच में विपक्षी टीम को ढेर कर दिया था। अल्जारी जोसेफ ने अपने पहले ही मैच में मैच जिताऊ स्पेल किया और 12 रन देकर 6 विकेट झटके। हालांकि इस मैच के बाद वह मुंबई की टीम के लिये सिर्फ 2 (कुल 3) ही मैच और खेल सके और कंधे मे लगी चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गये।

मुंबई इंडियंस ने नीलामी के दौरान उन्हें रिलीज कर दिया था जिसके बाद वह अनसोल्ड रहे थे, ऐसे में उनका एक बार फिर से मुंबई के कैम्प में नजर आना लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया।

नेट गेंदबाज के तौर पर जुड़े हैं अल्जारी जोसेफ

नेट गेंदबाज के तौर पर जुड़े हैं अल्जारी जोसेफ

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस की ओर से हाल ही में रिलीज किये गये बल्लेबाज क्रिस लिन के इंटरव्यू के वीडियो में अल्जारी जोसेफ को देखा गया, जिसके बाद लोगों ने यह सवाल पूछना शुरु कर दिया कि क्या अल्जारी जोसेफ दोबारा से टीम के साथ जुड़ गये हैं। वहीं टाइम्स नाउ में छपी रिपोर्ट के अनुसार अल्जारी जोसेफ टीम के साथ बतौर नेट बॉलर के रूप में जुड़े हैं, जिन्हें मुंबई की टीम अपने साथ यूएई लेके आई है।

यूएई में होने वाले इस सीजन में सभी टीमें अपने साथ नेट बॉलर लेके गई है जिसमें कई भारतीय गेंदबाज नजर आये हैं लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम पहली ऐसी फ्रैंचाइजी है जो कि अपने साथ एक विदेशी नेट बॉलर को लेकर पहुंची है।

अगर कोई हुआ चोटिल तो खेल सकते हैं अल्जारी

अगर कोई हुआ चोटिल तो खेल सकते हैं अल्जारी

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम में लसिथ मलिंगा नजर नहीं आने वाले हैं, क्योंकि उन्होंने सीजन से पहले निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया है। टीम ने उनकी जगह जेम्स पैटिंसन को शामिल किया है। ऐसे में अगर टीम का कोई और खिलाड़ी किसी कारणवश टूर्नामेंट से बाहर हो जाता है तो मुंबई की टीम अल्जारी जोसेफ को खिला सकती है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI- क्विंटन डिकॉक, क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

Story first published: Saturday, September 19, 2020, 17:40 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+