
सुरेश रैना
चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सुरेश रैना इस बार खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उन्होंने निजी कारणों के चलते टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला लिया था। रैना हालांकि टीम के साथ यूएई में आए थे, लेकिन वह फिर वापस भारत लाैट आए। फ्रेंचाईजी ने रैना की जगह किसी भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है। ऐसे में रैना की कमी काैन पूरी करेगा, यह देखने वाली बात रहेगी। लेकिन सच ये भी है कि जो काम रैना करते हैं उसे करना किसी अन्य बल्लेबाज के लिए आसान नहीं।

लसिथ मलिंगा
मुंबई इंडियंस को इस बार मलिंगा के बगैर ही आगे बढ़ना होगा। मलिंगा भी पारिवारिक कारणों के कारण टूर्नामेंट से हट गए हैं। ऐसे में लीग का पहला मैच मुंबई बिना मलिंगा के सहयोग के साथ खेलते हुए आगे बढ़ेगी। यह मुंबई के लिए बड़ा झटका है क्योंकि उन्होंने पिछले साल फाइनल में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। मलिंगा ही थे जिन्होंने शार्दुल ठाकुर को वह जादुई गेंद सौंपी और टीम को चौथी बार ट्रॉफी जीतने में मदद की। मलिंगा अब तक खेले 122 मैचों में 170 विकेट ले चुके हैं। पिछले सीजन में उन्होंने खेले 12 मैचों में 16 विकेट लिए थे, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए फाइनल में उनकी खराब गेंदबाजी की आलोचना हुई थी। लेकिन मलिंगा मुंबई के लिए लकी साबित हुए हैं, ऐसे में उनका इस बार टीम के साथ ना होना कप्तान रोहित शर्मा के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

हरभजन सिंह
स्पिनर हरभजन सिंह ने भी चेन्नई को झटका दिया है। हरभजन भी निजी कारणों के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। रैना की तरह उनकी जगह भी किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया। उन्होंने पिछले सीजन में 7.09 की इकॉनोमी से 11 मैचों में 16 विकेट लिए थे। हरभजन आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने 160 मैचों में 150 विकेट लिए हैं। यूएई की पिचें धीमी हैं। हरभजन यहां उपयोगी साबित हो सकते थे, लेकिन अब देखना होगा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनकी जगह किसी आजमाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
