For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs KKR: अबुधाबी में फिर चमके वेंकटेश अय्यर, मुंबई को 7 विकेट से रौंदकर जीता मैच

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा चरण यूएई में शुरू हो चुका है जिसके 34वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के साथ हुआ। अबुधाबी के मैदान पर खेले गये इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने दबाव के बावजूद गेंदबाजी में शानदार वापसी की और पहले मुंबई को महज 155 रन के स्कोर पर रोका तो वहीं पर बल्लेबाजी में एक बार फिर तेजी से रन बनाते हुए मैच को 15.1 ओवर में ही जीत लिया। केकेआर की टीम के लिये सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को 7 विकेट की शानदार जीत दिलाने का काम किया।

और पढ़ें: 3 खिलाड़ी जो भारत की विश्व कप टीम से हो सकते हैं बाहर, जानें कौन करेगा रिप्लेस

इस जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के अंकतालिका में 8 अंक हो गये हैं और बेहतर रन रेट होने के चलते उनकी टीम मुंबई इंडियंस को पछाड़ते हुए चौथे पायदान पर पहुंच गई है। आईपीएल 2021 के पहले चरण के दौरान केकेआर की टीम को 7 में से सिर्फ 2 मैचों में ही जीत मिली थी जिसके बाद उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के बचे हुए 7 मैचों में से कम से कम 6 में जीत की दरकार थी जो कि आसान नजर नहीं आ रहा था।

और पढ़ें: 'चैम्पियन्स ट्रॉफी 2017 में रेड अलर्ट पर था इंग्लैंड', पाकिस्तान दौरा कैंसिल करने पर हाफिज ने याद दिलाये एहसान

हासिल की आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे बड़ी जीत

हासिल की आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे बड़ी जीत

हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने दूसरे चरण की जबरदस्त तरीके से शुरुआत की और पहले आरसीबी के खिलाफ मैच को महज 10 ओवर्स में जीत लिया तो वहीं मुंबई के खिलाफ इस मैच में 15.1 ओवर्स में जीत हासिल कर लगातार दूसरे मैच को 29 गेंद के बड़े अंतर से जीत लिया। गेंदों के लिहाज से मुंबई के खिलाफ कोलकाता को मिली यह जीत उसकी आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे बड़ी जीत है।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने गेंदों के अंतर से आरसीबी के खिलाफ 60 गेंद पहले जीत हासिल कर अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं इससे पहले केकेआर की टीम ने राजस्थान के खिलाफ दो बार 37 गेंदों से जीत हासिल की थी। मुंबई के खिलाफ इस मैच में केकेआर की टीम ने 29 गेंद पहले जीत हासिल की।

केकेआर के गेंदबाजों ने करायी वापसी

केकेआर के गेंदबाजों ने करायी वापसी

मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की, जिसके लिये रोहित शर्मा (33) और क्विंटन डिकॉक (55) ने पहले विकेट के लिये 78 रनों की साझेदारी की और जबरदस्त शुरुआत दिलाई। हालांकि केकेआर के गेंदबाजों ने टीम की वापसी कराते हुए मुंबई को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया और निर्धारित 20 ओवर्स में सिर्फ 155 रन का स्कोर ही बना सकी।

जवाब में केकेआर की टीम के लिये शुबमन गिल (13) और वेंकटेश अय्यर (53) ने विस्फोटक शुरुआत की और महज 3 ओवर में 40 रन जोड़ दिये। जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर गिल को बोल्ड कर पहला झटका दिया। हालांकि इसके बाद वेंकटेश अय्यर ने राहुल त्रिपाठी के साथ मिलकर विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी और दूसरे विकेट के लिये 8.4 ओवर में 88 रनों की साझेदारी कर डाली।

वेंकटेश अय्यर- राहुल त्रिपाठी ने ठोंकी विस्फोटक बल्लेबाजी

वेंकटेश अय्यर- राहुल त्रिपाठी ने ठोंकी विस्फोटक बल्लेबाजी

इस दौरान वेंकटेश अय्यर ने महज 25 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया और कुल 30 गेंदों में 4 चौके 3 छक्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेलकर वापस लौटे। वहीं दूसरे छोर पर खड़े राहुल त्रिपाठी ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी और महज 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। राहुल ने छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया और 42 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 74 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। केकेआर की टीम ने इस मैच को 29 गेंद पहले 7 विकेट से जीता।

Story first published: Thursday, September 23, 2021, 23:18 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+