For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: क्या KKR के खिलाफ आज का मुकाबला खेलने उतरेंगे रोहित शर्मा?

नई दिल्लीः क्या रोहित शर्मा आज (23 सितंबर) का मैच खेलेंगे? मुंबई इंडियंस के कप्तान ने इंग्लैंड के दौरे से सीधे यूएई के लिए उड़ान भरी थी और यहां पर आकर 6 दिनों का अनिवार्य क्वारंटाइन पूरा किया था। वे आईपीएल 2021 के दूसरे लेग में पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को मात दे दी थी।

अब मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ है। इस मैच से पहले मुंबई की टीम ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित शर्मा को मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए देखा जा सकता है। बॉलीवुड मूवी के पुराने गाने पर थिरकता ये वीडियो रोहित के कातिलाना बल्लेबाजी अंदाज को दिखा रहा है जिसमें सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं।

पहले कोच महेला जयवर्धने ने बताया था कि रोहित और ट्रेंट बोल्ट को वर्कलोड मैनेजमेंट प्लान के तहत बाहर बैठाया गया था। अब जब मुंबई की हार के साथ शुरुआत हुई है तो रोहित फिर से बैटिंग के लिए तैयार दिख रहे हैं। हालांकि रोहित को जो आराम दिया गया था उसमें एक हल्की फुल्की चोट ने भी अपना हिस्सा निभाया था। अब देखना होगा कि रोहित इससे पूरी तरह उभरकर खेलने के लिए तैयार हैं या नहीं। फिलहाल लग रहा है रोहित पूरी तरह से तैयार हैं और वे केकेआर के खिलाफ चार्ज संभालेंगे। यह वही टीम है जिसके खिलाफ रोहित का बल्ला हमेशा आग उगलता है। कम से कम कोच ने यही संकेत दिए हैं कि रोहित खेलने चाहिए।

मैच से पहले ट्रेंट बोल्ट ने कहा था कि रोहित और हार्दिक दोनों अच्छे से रिकवर कर रहे हैं। उनको चेन्नई के खिलाफ एहतियात बरतते हुए आराम दिया गया था।

अब मुंबई इंडियंस के 8 मैच हो चुके हैं और वे चौथे स्थान पर बैठे हैं। यह टीम चाहेगी कि रोहित और पांड्या किसी भी तरह जल्दी टीम में आएं।

बोल्ट का कहना है कि टीम किसी भी तरह रोहित को जल्दी टीम में लाना चाहती है लेकिन पहले यह भी देखना होगा कि वह 100 प्रतिशत फिट हैं या नहीं।

Story first published: Thursday, September 23, 2021, 10:23 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+