
रोमांचक मुकाबले में मिस्ट्री गर्ल ने भी बटोरी चर्चा-
दरअसल दोनों टीमों के बीच नाखून चबाने वाले मैच को देख रही एक खूबसूरत लड़की पर कैमरे की नजर पड़ी और फोकस कुछ समय के लिए वही हो गया। किसी फिल्मी अदाकारा की तरह नजर आ रही इस लड़की के बारे में जानने के लिए बहुत कुछ जानकारी नहीं मिली तो नेटिजन्स ने उसकी तलाश इंटरनेट पर शुरू कर दी।
IPL 2020: केएल राहुल ने बताया- सुपर ओवर की सभी 6 गेंदें यॉर्कर करना चाहते थे शमी
यह एक हैरानी की बात है कि चंद सेकंड के लिए दिखाई देते हुए इस लड़की ने बहुत से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

रियाना लालवानी है लड़की का नाम-
उसका विवरण जानने के लिए प्रशंसकों ने तुरंत ट्विटर का रुख किया। आखिरकार लड़की की इंस्टा आई.डी. मिल गई लेकिन पूरा ब्योरा नहीं पता था। मिस्ट्री गर्ल का नाम रियाना लालवानी है। केवल कैमरे के सामने झलक आने से इस लड़की के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स तेजी से बढ गए हैं। नेटिजन्स टिप्पणी कर रहे हैं कि रियाना लालवानी जल्द ही बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। हालांकि, प्रशंसकों को कोरोना की पृष्ठभूमि में मैच देखने की अनुमति नहीं है।

रातों-रात बढ़े फॉलोअर्स-
इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स की राय है कि वह फ्रेंचाइजी से संबंधित है।
जहां तक रियाना के इंस्टाग्राम अकाउंट की बात है तो यह एक साधारण सा अकाउंट है जिस पर केवल 11 ही पोस्ट डाली गई हैं लेकिन उनके यूजर्स अब जैसे रातों-रात बढ़ चले हैं। आर्टिकल लिखे जाने तक रियाना के फॉलोअर्स 15.6 हजार हो गए थे। रियाना को देखकर लगता है उनकी जीवनशैली ग्लैमरस है और वे फैशन को फॉलो करने वाली लड़की है।

आईपीएल का एक महान मुकाबला-
जहां तक मैच की बात है तो यह आईपीएल का एक महान मुकाबला साबित हुआ जहां पर मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन के बीच मैच पहले 20 ओवरों में टाई हुआ क्योंकि दोनों ही टीमों ने 176 रन बनाए जबकि सुपर ओवर में भी दोनों के खाते में 5-5 रन आए। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में मैच गया जहां आखिरकार क्रिस गेल और मयंक ने 12 रनों का लक्ष्य हासिल करके पंजाब को मुंबई पर एक दुर्लभ जीत दिला थी और अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा।


Click it and Unblock the Notifications