For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs RR: वो 2 कैच जिसने राजस्थान के हाथ से छीनी जीत की उम्मीद, 57 रनों से हारी

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 20वां मैच अबुधाबी के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर राजस्थान रॉयल्स की टीम का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मुंबई की टीम ने 6 मैचों में से 4 में जीत हासिल कर ली है और 8 प्वाइंटस के साथ पहले पायदान पर काबिज हो गई है, वहीं राजस्थान की टीम को लगातार तीसरे मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है और अब वो अंकतालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

और पढ़ें: RR vs MI: 8 छक्के, 18 चौके लगाकर मुंबई ने बनाये 193 रन, फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार

आईपीएल में राजस्थान के लिये इस मैच में भी पिछले दो मैचों की तरह उसका टॉप ऑर्डर एक बार फिर फ्लॉप साबित हुआ, हालांकि आज के मैच में उसके पास जीतने का मौका था जब जोस बटलर और महिपाल लोहमोर बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन मुंबई इंडिंयस के खिलाड़ियों ने 2 शानदार कैच लेकर राजस्थान हाथ से जीत की वो बची हुई उम्मीद भी छीन ली।

और पढ़ें: RR vs MI: मुंबई ने लगाई जीत की हैट्रिक, राजस्थान को 57 रनों से रौंदा

अनुकूल रॉय ने लिया महिपाल का जबरदस्त कैच

अनुकूल रॉय ने लिया महिपाल का जबरदस्त कैच

193 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम के लिये आज के मैच में शुरुआत खराब रही और उसने अपने 3 अहम विकेट महज 12 रन पर खो दिये। यशस्वी जायसवाल को ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गये। वहीं अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने स्टीव स्मिथ को डिकॉक के हाथों कैच कराकर दूसरा झटका दिया। वहीं तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने संजू सैमसन को कैच आउट कराकर वापस पवेलियन भेज दिया। हालांकि यहां पर सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने महिपाल लोहमोर के साथ पारी को संभाला और आगे ले गये।

महिपाल लोहमोर 11 रन बनाकर खेल रहे थे और अच्छी लय में नजर आ रहे थे तभी उन्होंने राहुल चाहर की गेंद पर लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला जहां पर सबस्टिट्यूट फील्डर के रूप में अनुकूल रॉय खड़े थे जिन्होंने पीछे भागते हुए जबरदस्त कैच पकड़ा और लोहमोर को आउट कर वापस पवेलियन भेजा।

बटलर को कायरन पोलार्ड ने लपका

बटलर को कायरन पोलार्ड ने लपका

वहीं दूसरे छोर पर खड़े जोस बटलर ने अपनी पारी में रनों का बहाव जारी रखा और 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 70 रन बनाये। इस दौरान वह बड़े-बड़े शॉट लगाते नजर आये। तभी जेम्स पैटिंसन की गेंद पर बटलर ने बड़ा शॉट खेला जो कि लगभग छक्के की दिशा में जा रही थी। तभी लॉन्ग ऑन पर खड़े कायरन पोलार्ड ने छलांग लगाई और एक हाथ से गेंद को पकड़ने की कोशिश की, हालांकि गेंद उनके हाथ से छिटक गई लेकिन कायरन पोलार्ड ने गेंद को नहीं छोड़ा और आखिरकार उसे पकड़कर खतरनाक दिख रहे बटलर को वापस पवेलियन भेज दिया।

ताश के पत्तों की तरह बिखरी राजस्थान की टीम

ताश के पत्तों की तरह बिखरी राजस्थान की टीम

गौरतलब है कि बटलर के जाने के बाद राजस्थान की टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने 5 विकेट महज 38 रनों के अंदर खो दिये। मुंबई के लिये जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके, वहीं ट्रेंट बोल्ट और जेम्स पैटिंसन ने 2-2 विकेट हासिल किये। वहीं राहुल चाहर और कीरोन पोलार्ड ने 1-1 विकेट झटकने का काम किया।

Story first published: Wednesday, October 7, 2020, 4:54 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+