विश्व कप 2019 : गांगुली के बयान पर भड़के मियांदाद, BCCI पर निकाला गुस्सा

नई दिल्ली: पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी के सामने पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर करने की मांग रखी है। बीसीसीआई ने साफ जाहिर कर दिया कि वह किसी भी हालात में पाकिस्तान के साथ कोई भी मैच नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई के कड़े कदम के बाद पाकिस्तान बाैखला गया है। उनके कुछ क्रिकेटर्स का कहना है कि यह राजनीति के कारण हो रहा है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद भी साैरव गांगुली के उस बयान पर भड़क उठे, जिसमें गांगुली ने कहा था कि पाकिस्तान को हर मोर्चे पर बायकॉट करना चाहिए। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मियांदाद का मानना है कि गांगुली पल्बिक स्टंट के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।

मियांदाद ने कहा कि मुझे लगता है कि सौरव गांगुली ने चुनाव में हिस्सा लेना चाहते हैं। वे मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। इसलिए अपने देश के लोगों का ध्यान खींचने के लिए और सहानुभूति पाने के लिए सस्ता खोज तरीके खोज रहे हैं। मियांदाद दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ियों में है, जिन्होंने छह वर्ल्ड कप खेले हैं। मियांदाद ने क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान को अलग-थलग करने की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) कोशिश की आलोचना की। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी देश के खेलने या ना खेलने के बारे में आईसीसी के नियम स्पष्ट हैं। मुझे नहीं लगता कि आईसीसी, भारतीय बोर्ड के किसी भी ऐसी मांग को सुनने जा रही है।

बता दें कि . क्रिकेट विश्व कप इस साल 30 मई से इंग्लैंड में होना है। इसमें भारत और पाकिस्तान का मैच 16 जून को होगा, लेकिन इसपर नया विवाद खड़ा हो चुका है। बीसीसीआई पाकिस्तान के साथ खेलने को तैयार नहीं है। आईसीसी की 27 और 28 फरवरी को बैठक होनी है जहा भारत मां कर सकता है कि पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर किया जाए। हालांकि, सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे कुछ लोगों का कहना है कि भारत को विश्व कप में पाकिस्तान को जाकर हराना चाहिए। उससे बदला लेने का यह भी सही तरीका है।

Story first published: Friday, February 22, 2019, 19:13 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+