वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के मुताबिक सबसे पसंदीदा फिल्म के चयन के लिए 50,000 दर्शकों के बीच सर्वेक्षण कराया गया। इस दौरान उनसे सीधे तौर पर यही सवाल किया गया कि वर्ष 2009 में उनके लिहाज से सबसे पसंदीदा फिल्म कौन सी थी।
फिल्मकारों ने तो विज्ञान फंसाती फिल्म 'अवतार' और आठ अन्य फिल्मों को इस श्रेणी में शामिल किया लेकिन दर्शकों ने 'न्यू मून' को इस सूची में सबसे ऊपर रखा।
सबसे पसंदीदा फिल्म का पुरस्कार गुरुवार को अमेरिकी शहर लॉस वेगास में वितरित किया जाएगा। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।