Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvSA: रोहित-मयंक की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी, बड़े दिग्गज भी रह गए पीछे

विशाखापट्ट्नम: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए घरेलू टेस्ट सत्र की शुरुआत बहुत ही संतोषजनक रही है। टीम की लंबे समय से चली आ रही ओपनिंग जोड़ी की समस्या का एक बड़ा विकल्प भारत को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। टीम मैनेजमैंट ने ऑउट ऑफ द बॉक्स सोच दिखाते हुए रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेट की तर्ज पर यहां पर ओपनिंग कराई जिसका नतीजा रोहित ने बतौर टेस्ट ओपनर पहली ही पारी में दिखा दिया। रोहित ने इस मैच की पहली पारी में ना केवल शतक बनाया बल्कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी अपना रिकॉर्ड सुधार लिया।

रोहित-मयंक के बीच रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी-

रोहित-मयंक के बीच रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी-

रोहित का इस पारी में साथ मयंक अग्रवाल ने बखूबी निभाया है और उन्होंने भी अपना शतक जमा दिया है। ये मयंक के करियर का पहला टेस्ट शतक है। इस प्रकार इन दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाजों ने अपने-अपने शतक बना दिए हैं और भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड साझेदारी भी पूरी कर ली है। मैच के पहले दिन की शुरुआत के समय इस जोड़ी ने 200 रनों की साझेदारी पूरी कर ली थी। जैसे ही दूसरे दिन की शुरुआत में इस जोड़ी ने 219 रनों की साझेदारी पूरी की वैसी ही रिकॉर्ड बन गया। ये भारत की ओर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाई सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।

317 रनों की साझेदारी पूरी हुई-

317 रनों की साझेदारी पूरी हुई-

इससे पहले ये रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम था जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कानपुर टेस्ट में साल 2004-05 के दौरान 218 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी। रोहित मयंक ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मामले में तीसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर की जोड़ी है जिसने चेन्नई में 2009-08 में प्रोटियाज के खिलाफ 213 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी। इतना ही नहीं इस जोड़ी ने 300 रनों की साझेदारी भी पूरी की। इसके बाद पार्टनरशिप में 17 रन और जोड़े गए और फिर रोहित शानदार 176 रन बनाकर आउट हो गए।

INDvSA: चौथे टेस्ट शतक के साथ ही ब्रैडमैन के बराबर पहुंचे रोहित, बाकी सब छूटे पीछे

भारतीय सरजमीं पर पहली बार की दोनों ने टेस्ट ओपनिंग-

भारतीय सरजमीं पर पहली बार की दोनों ने टेस्ट ओपनिंग-

रोहित शर्मा ने तो इससे पहले भारत में कभी भी अपने टेस्ट मैचों में ओपनिंग नहीं की है। उनके साथी मयंक अग्रवाल हालांकि एक ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर अपना करियर पहले ही शुरू कर चुके हैं। लेकिन यहां मजेदार बात यह है कि मयंक भी भारतीय सरजमीं पर पहली बार ओपनिंग कर रहे हैं क्योंकि इससे पहले उन्होंने केवल ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में ही अपने टेस्ट मैच खेले हैं। दिलचस्प तथ्य यह है कि रोहित और मयंक दोनों ही ऐसे ओपनर बन गए हैं जिन्होंने भारत की जमीन पर इससे पहले कभी ओपनिंग ही नहीं की। ऐसा भारतीय टेस्ट इतिहास में केवल छठीं बार हुआ है।

Story first published: Thursday, October 3, 2019, 12:47 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+