फैन के साथ हुआ बड़ा हादसा तो मदद के लिए आगे आए हार्दिक पांड्या
नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट के प्रति लोगों का प्यार सिर चढ़कर बोलता है। मैच देखने के लिए उम्रदराज लोगों में भी उतना ही जुनून देखने को मिलता है जितना की युवाओं में। अपने फेवरेट प्लेयर को देखने के लिए कई फैंस ऐसी हदें पार कर जाते हैं जो उनके लिए मुश्किल भी पैदा कर देते हैं। आलराउंडर हार्दिक पांड्या का भी एक फैन है जो उनका हर मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच जाता है। यह फैन है मुगुन्थन जो मैच देखने के चक्कर में बड़े हादसे का शिकार हुआ है।
मुगुन्थन भारत में होने वाले सभी मैचों में हार्दिक पांड्या के चीयर करने के लिए पहुँचते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले पहले मैच के लिए भी मैदान के लिए निकले थे। उन्होंने ट्रेन या हवाई जहाज नहीं बल्कि रोड से धर्मशाला जाने का फैसला किया लेकिन जबलपुर के पास उनके साथ एक हादसा हो गया। उन्हें पहले एम्बुलेंस में एक सरकारी अस्पताल और बाद में जबलपुर में मेट्रो अस्पताल भेजा गया था। उन्हें गंभीर चोटें लगी थीं और डॉक्टरों ने कहा था कि उनकी सर्जरी करनी होगी।
हार्दिक पांड्या को जब मुगुन्थन के एक्सीडेंट के बारे में पता चला वह काफी दुखी हुए। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद उन्होंने अपने सुपर फैन की ट्रीटमेंट का सारा खर्च उठाने का फैसला किया। मुगुन्थन कोयंबटूर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने शरीर पर 16 भाषों में अपना नाम लिखवाया है। मुगुन्थन के शरीर में एक्सीडेंट की वजह से कई फ्रेक्चर में आए थे। ईलाज के बाद 21 सितंबर को वह अपने शहर कोयंबटूर वापस लौट गये। चोट से उभरने के बाद वह एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर हार्दिक की हौसलाअफजाई करते नजर आ सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
