Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऐतिहासिकः रोहित शर्मा के स्पेशल बल्ले से स्मार्ट बनेगी चैंपियंस ट्रॉफी

इंग्लैंड में 1 जून से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी का पहला स्मार्ट टूर्नामेंट है। जी हां और इस स्मार्ट टूर्नामेंट का आगाज किसी और से नहीं बल्कि भारतीय हिटमैन रोहति शर्मा के बल्ले से हो रहा है। अभी तक बेसबॉल में उपयोग की जा रही स्मार्ट चिप तकनीक पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के जरिए क्रिकेट के बल्लों में भी उपयोग होने जा ही है।

4 जून को भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। हालांकि ये मुकाबला अपने आप में हाईवोल्टेज होता है लेकिन इसमें देखने वाली एक और चीज होगी और वह है रोहित शर्मा का बल्ला। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा स्मार्ट चिप लगे हुए बल्ले को सबसे पहली बार इस्तेमाल करने वाले हैं।

इस तकनीक को आईसीसी और कंप्यूटर की दुनिया की सरताज इंटेल कंपनी के बीच हुए करार के बाद अपनाया गया है। चिप लगे हुए स्मार्ट बैट से बल्लेबाज की हरकतों का पता लगाया जा सकेगा। ये चिप बल्ले के हैंडल में एक खास प्रकार से लगाई गई है। इससे बल्लेबाज की पिच पर मूवमेंट, उसके शॉट्स आदि का डाटा रिकॉर्ड किया जा सकेगा।

गौर करने वाली बात है कि ये चिप केवल तीन ही बल्लेबाजों के बल्लों में लगाई गई है। ये तीनों बल्लेबाज भारतीय हैं। जी हां, रोहित शर्मा के अलावा अजिंक्य रहाण व ऑलराउंडर अश्विन के बल्ले में चिप लगाई गई है।

इसी साल अप्रैल में आईसीसी ने इंटेल को अपना इनोवेशन पार्टनर चुना था। आईसीसी के चैयरमैन डेविड रिचर्डसन ने कहा- "यह आईसीसी के लिए एक रोमांचक घोषणा है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के लिए हम इंटेल के साथ काम कर रहे मिलकर काम रहे थे। और इसको खास बनाने के लिए पहली स्पोर्ट्स इतिहास में बार नई तकनीकि का इस्तेमाल करने जा रहे हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+