Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मार्क वॉ का ऐलान, पर्थ टेस्ट में भी फेल हुआ ये बड़ा खिलाड़ी तो तीसरे मैच से होगा बाहर

नई दिल्ली। 14 दिसंबर से शुरू हो रहे पर्थ टेस्ट मैच का सभी को इंतजार है। एक तरफ भारत की नजर पहले टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद की लय को पर्थ में भी बरकरार रखने की है तो वहीं कंगारू टीम पर्थ के उछाल में भारतीय बल्लेबाजों को दबाने की जुगत भिड़ा रहे हैं। लेकिन इस दौरान दोनों ही टीमों की एक गेंदबाज पर पैनी नजर होंगी और ये गेंदबाज है- मिशेल स्टार्क।

मिशेल स्टार्क पहले मैच में पांच विकेट निकालकर भी क्रिकेट दिग्गजों की आलोचक निगाहों में आ चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया में वैसे भी खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन को लेकर बड़ा ही निर्मम नजरिया अपनाया जाता है। पहले कप्तान टिम पेन भी सार्वजनिक तौर पर मिशेल स्टार्क की पहले मैच में खराब गेंदबाजी की आलोचना करते हुए कह चुके हैं कि हमारे हारने में ये भी एक बड़ा कारण रहा।

अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता मार्क वॉ स्टार्क को चेताया है। वॉ ने कहा कि स्टार्क पहले मैच में अपनी लय में नहीं थे लेकिन वो एक ऐसे गेंदबाज हैं जो कई खराब गेंदें फेंकने के अचानक एक जबरदस्त गेंद फेंककर बल्लेबाज को चौका सकते हैं। वॉ ने कहा- ' पर्थ की पिच का मिजाज स्टार्क के हिसाब से है और उनको वहां निश्चित तौर पर सफल होना चाहिए। अगर वह वहां भी फेल होते हैं तो फिर हमको तीसरे टेस्ट मैच के लिए किसी और विकल्प की तलाश शुरू करनी पड़ेगी।'

Story first published: Wednesday, December 12, 2018, 10:36 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+