Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

8 साल से इस समस्या से जूझ रहे हैं विराट कोहली, सिडनी टेस्ट से पहले किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को अपने शानदार क्रिकेट करियर में बार-बार एक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वैसे तो कोहली खेल की हर समस्या से निजात पाकर अपने खेल को आगे बढ़ाने में कामयाब रहे हैं, लेकिन इस समस्या ने उनको लंबे समय से परेशान कर रखा है। दिक्कत की बात यह है कि इस समस्या के चलते कोहली का यशस्वी करियर भी प्रभावित हो सकता है।

बार-बार पीठ में ऐंठन की समस्या

बार-बार पीठ में ऐंठन की समस्या

दरअसल कोहली को बार-बार पीठ में ऐंठन की समस्या उभर जाती है और यह लंबे समय से हो रहा है। कोहली को पीठ की ये ऐंठन बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन भी उभर गई थी। तब उन्होंने इससे निजात पाने के लिए टीम के फिजियों की सहायता ली थी। कोहली इस मैच की पहली पारी में 82 रन बनाकर आउट होने से पहले कुछ तकलीफ में भी देखे गए थे। हालांकि किसी भी बड़े खिलाड़ी की तरह कोहली इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

INDvs AUS: सिडनी टेस्ट के लिए टीम इंडिया की घोषणा, आर अश्विन समेत 13 खिलाड़ियों को मिली जगह

इस समस्या से ऐसे निपटते हैं कोहली

इस समस्या से ऐसे निपटते हैं कोहली

कोहली से जब इस समस्या के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया, 'मुझे यह समस्या 2011 से है। मैंने इससे निपटने के लिए काफी शारीरिक मेहनत की है। जब आपकी पीठ में इस तरह की तकलीफें होने लगती हैं तो आप बस उनकी ठीक से देखभाल कर सकते हो। इसके साथ ही कोहली ने कहा की वे बस जीतने के बारे में सोचते हैं और इस तरह की समस्या को टीम की जीत में बाधा नहीं बनने देते। कोहली ने बताया की जब भी वर्कलोड ज्यादा होता है तभी यह ऐंठन उभर जाती है। कोहली ने यह भी बताया की इस तरह की समस्या वैसे ज्यादा गंभीर नहीं होती। यह कुछ दो-तीन दिनों में ठीक हो जाती है। हालांकि इसके लिए काफी काम करना पड़ता है। कोहली ने कहा, 'मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचता हूं। '

ध्यान चोट पर नहीं, जीत पर है..

कोहली के अनुसार ऐसा होना लगभग नामुमकिन है कि बतौर खिलाड़ी आपके साथ कोई समस्या ना हो। कोई ना कोई समस्या लगी रहती है इसलिए कुछ चीजों को ऐसे ही देखना होता है और उनको ज्यादा तूल नहीं देना होता। बस आपको पता होना चाहिए की यह किस तरह से कंट्रोल होगी। भारतीय टीम को 3 जनवरी को सिडनी में चौथा टेस्ट खेलना है। कोहली के पास ये मैच जीतकर बहुत बड़ा इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

Story first published: Wednesday, January 2, 2019, 12:38 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+