INDvs AUS: पर्थ टेस्ट में कोहली से टीम चुनने में हुई गलती! जानिए दिग्गजों की राय
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चुनी भारतीय टीम को लेकर अब सवाल उठने शुरू हो चुके हैं। माना जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया इस मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा, लेकिन हुआ इसके उलट! जहां ऑस्ट्रेलिया ने मैच में वही टीम उतारी जो पहले मैच में थी तो भारत ने चार तेज गेंदबाजों को उतारा। जबकी माना जा रहा था कि चोटिल रविचंद्रन अश्विन की जगह टीम में रविंद्र जडेजा को शामिल किया जाएगा।
हालांकि ऐसा नहीं हुआ और भारत ने चौथे तेज गेंदबाज के रूप में उमेश यादव को टीम में जगह दी। कोहली का यह फैसला मैच में कोई खास कामयाब होता भी नहीं दिखा, क्योंकि उमेश ने पहली पारी में कंगारूओं के सामने कुछ आसान रन बनाने के मौके भी दिए। इसके चलते भारत पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया पर ना केवल दबाव बनाने में नाकामयाब हुआ बल्कि टीम को एक ऑलराउंडर का भी नुकसान हुआ है। कई लोगों का मानना है इस पिच पर जडेजा कहीं ज्यादा बेहतर गेंदबाज साबित होते।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी माना है कि भारत से टीम संयोजन को लेकर गलती हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जडेजा ना केवल अपनी गेंदबाजी बल्कि नंबर 8 पर बल्लेबाजी से भी टीम में योगदान दे सकते थे। पर्थ पर गर्मी पड़ने के साथ साथ पिच पर क्रेक बनने तय हैं। इन स्पॉट पर गेंद कब कैसे उछल जाए ये किसी को नहीं पता। पहली पारी में हनुमा विहारी की गेंदबाजी को देखकर ये अंदाजा हो चुका है भारत इस मैच में अपने रविंद्र जडेजा को मिस करेगा।
Think India have made a mistake not playing @imjadeja ... Not only for his bowling but his Batting at No 8 ... India have a very long tail this Week ... Aussies to win ... #AUSvIND #Perth
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) December 14, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
