Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट से हमेशा के लिए दूर हो सकते हैं माइकल क्लार्क

एडीलेड। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान माइकल क्लार्क चोट के चलते मौजूदा टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं उन्होंने आगामी तीन टेस्ट मैचों में भी खेलने की संभावनाओं से इनकार कर दिया है। माइकल क्लार्क का सीरीज में नहीं खेलना उनके प्रशंसको और ऑस्ट्रेलिया के लिए निराशा करने वाली बात है।

पहले टेस्ट में माइकल क्लार्क को मांश-पेशियों में खिचाव के चलते मैच के बीच में ही उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनका परीक्षण करना शुरु कर दिया। वहीं माइकल क्लार्क ने कहा कि संभव है कि वह भविष्य में कभी क्रिकेट नहीं खेल पाए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स उनका एक्सरे कर रहे हैं साथ ही अगामी तीन टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ खेलने की संभावनाओं से भी क्लार्क ने इनकार किया।

इससे पहल चोट के चलते बीच में ही मैच छोड़ने के बाद ब्रैड हैडिन ने टीम की कप्तानी संभाली थी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद क्लार्क टीम के जश्न में स्टैंड में मौजूद थे लेकिन वह आगामी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। क्लार्क ने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापस आये। लेकिन इसके साथ ही उन्हें यथार्थवादी भी होने की जरूरत है।

क्लार्क ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्हे कितना समय लगेगा मैदान पर वापस आने में। उन्होंने कहा कि विश्व कप का पहला अभ्यास मैच आठ हफ्तों बाद है और वह त्रिकोणीय श्रंखला और वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना चाहेंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+