For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL से बाहर हुए एरॉन फिंच तो माइकल क्लार्क को नहीं हो रहा यकीन, पूछा आखिर कौन गलत है?

IPL 2021: आईपीएल की नीलामी में इस बार ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर के कप्तान एरॉन फिंच को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा, जिसके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने इसपर हैरानी जताई है। बिग बैश लीग में फिंच का प्रदर्शन इस सीजन में काफी खराब रहा था, बावजूद इसके उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम का कप्तान बनाए रखा गया।

लेकिन जिस तरहे से ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम का कप्तान होने के बावजूद एरॉन फिंच को आईपीएल की किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा उससे हर किसी को हैरानी है। फिंच को आरसीबी ने जनवरी माह में रिलीज कर दिया था, जिसके बाद इस बार की नीलामी में जब उनका नाम सामने आया तो किसी भी टीम ने उनके लिए बोली नहीं लगाई और वह अनसोल्ड रहे। स्काइ स्पोर्ट से बात करते हुए माइकल क्लार्क ने कहा कि या तो ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता गलत हैं जिन्होंने फिंच को टी-20 का कप्तान बनाए रखा है या फिर आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी गलत हैं जिन्होंने उन्हें अपनी टीम में नहीं रखा।

क्लार्क ने कहा कि मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि ऑस्ट्रेलिया के टी-20 के कप्तान को किसी ने नहीं खरीदा, कोई तो गलत है। धरती के किसी भी खेल में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान को तमाम खिलाड़ियों से सजे टूर्नामेंट से अलग नहीं रखा जा सकता है। मैं यह मान नहीं सकता हूं कि एरॉन फिंच आईपीएल का हिस्सा होने के लायक नहीं है। मुझे यकीन नहीं होरहा है कि फिंच का चयन नहीं किया गया, यह खुद ऑस्ट्रेलिया के टी-20 कप्तान के लिए बड़ा झटका है। मुझे लगता है कि वो अभी भी टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं और दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं।

बता दें कि एरॉन फिंच के अलावा इस बार आईपीएल की नीलामी में कई बड़े खिलाड़ियों को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीद है। इसमे एलेक्स कैरी, शॉन मार्श, मार्नस लाबूशान, जेसन बेहरनड्रॉफ, बिली स्टैनलेक, मैथ्यू वेड, हिल्टन कार्राइट, जेम्स फॉकनर, बेन मैकडर्मोट, सीन अबॉट, जोएल पेरिस, टिम डेविट, नाथन मैकेन्ड्रू, जोश इंगलिश जैसे खिलाड़ियों को भी किसी भी फ्रेंचाइजी ने इस बार की नीलामी में नहीं खरीद है।

Story first published: Monday, February 22, 2021, 17:40 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+